Thursday, August 11, 2022
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home अन्य

जानिये पहाड़ से ऊंचा आदमी, आधुनिक भगीरथ : दशरथ मांझी

Admin by Admin
August 17, 2020
in अन्य
0 0
0
जानिये पहाड़ से ऊंचा आदमी, आधुनिक भगीरथ : दशरथ मांझी
0
SHARES
359
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

स्वर्ग से धरती पर गंगा लाने वाले तपस्वी राजा भगीरथ को कौन नहीं जानता। उनके प्रयासों के कारण ही भारत के लोग लाखों साल से माँ गंगा में स्नान, पूजन और आचमन से पवित्र हो रहे हैं। आज भी यदि कोई व्यक्ति निस्वार्थ भाव से लगातार किसी सद् संकल्प को लेकर काम करता रहे, तो उसे भगीरथ ही कहते हैं। ऐसे ही एक आधुनिक भगीरथ थे, दशरथ मांझी।

दशरथ मांझी का जन्म कब हुआ, यह तो पता नहीं; पर वे बिहार के गया प्रखण्ड स्थित गहलौर घाटी में रहते थे। उनके गांव अतरी और शहर के बीच में एक पहाड़ था, जिसे पार करने के लिए 20 कि.मी का चक्कर लगाना पड़ता था। 1960 ई. में दशरथ मांझी की पत्नी फगुनी देवी गर्भावस्था में पशुओं के लिए पहाड़ से घास काट रही थी कि उसका पैर फिसल गया। दशरथ उसे लेकर शहर के अस्पताल गये; पर दूरी के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी।

बस, बात दशरथ के मन को लग गयी। उन्होंने निश्चय किया कि जिस पहाड़ के कारण मेरी पत्नी की मृत्यु हुई है, मैं उसे काटकर उसके बीच से रास्ता बनाऊंगा, जिससे भविष्य में किसी अन्य बीमार को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु का ग्रास न बनना पड़े। उसके बाद सुबह होते ही दशरथ औजार लेकर जुट जाते और पहाड़ तोड़ना शुरू कर देते। सुबह से दोपहर होती और फिर शाम; पर दशरथ पसीना बहाते रहते। अंधेरा होने पर ही वे घर लौटते। लोग समझे कि पत्नी की मृत्यु से इनके मन-मस्तिष्क पर चोट लगी है। उन्होंने कई बार दशरथ को समझाना चाहा; पर वे उनके संकल्प को शिथिल नहीं कर सके।

अन्ततः 22 साल के लगातार परिश्रम के बाद पहाड़ ने हार मान ली। दशरथ की छेनी, हथौड़ी के आगे 1982 में पहाड़ ने घुटने टेक दिये और रास्ता दे दिया। यद्यपि तब तक दशरथ मांझी का यौवन बीत चुका था; पर 20 कि.मी की बजाय अब केवल एक कि.मी. की पगडण्डी से शहर पहुंचना संभव हो गया। तब मजाक उड़ाने वाले लोगों को उनके दृढ़ संकल्प के आगे नतमस्तक होना पड़ा। अब लोग उन्हें ‘साधु बाबा’ के नाम से बुलाने लगे।

दशरथ बाबा इसके बाद भी शान्त नहीं बैठे। अब उनकी इच्छा थी कि यह रास्ता पक्का हो जाये, जिससे पैदल की बजाय लोग वाहनों से इस पर चल सकें। इससे श्रम और समय की भारी बचत हो सकती थी; पर इसके लिए उन्हें शासन और प्रशासन की जटिलताओं से लड़ना पड़ा। वे एक बार गया से पैदल दिल्ली भी गये; पर सड़क पक्की नहीं हुई। उनके नाम की चर्चा पटना में सत्ता के गलियारों तक पहुंच तो गयी; पर निष्कर्ष कुछ नहीं निकला।

इन्हीं सब समस्याओं से लड़ते हुए दशरथ बाबा बीमार पड़ गये। क्षेत्र में उनके सम्मान को देखते हुए राज्य प्रशासन ने उन्हें दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 17 अगस्त, 2007 को उन्होंने अन्तिम सांस ली।देहांत के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। गया रेलवे स्टेशन पर बिहार के मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी कर्मभूमि गहलौर घाटी में ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें भू समाधि दी गयी। राज्य शासन ने ‘पद्मश्री’ के लिए भी उनके नाम की अनुशंसा की।

दशरथ मांझी की मृत्यु के बाद बिहार के बच्चों की पाठ्यपुस्तकों में एक पाठ जोड़ा गया है। उसका शीर्षक है – पहाड़ से ऊंचा आदमी। यह बात दूसरी है कि पहाड़ तोड़कर रास्ता बनाने वाले इस आधुनिक भगीरथ के संकल्प का मूल्य उनके जीवित रहते प्रशासन नहीं समझा।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Next Post

6 सितंबर तक बढ़ाया गया बिहार में लॉकडाउन, उच्चस्तरीय बैठक के बाद जारी किया आदेश

Next Post
6 सितंबर तक बढ़ाया गया बिहार में लॉकडाउन, उच्चस्तरीय बैठक के बाद जारी किया  आदेश

6 सितंबर तक बढ़ाया गया बिहार में लॉकडाउन, उच्चस्तरीय बैठक के बाद जारी किया आदेश

RECOMMENDED NEWS

UP Voting: पहले मतदान, फिर शादी और फिर बाकी काम, बारात जाने से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा

UP Voting: पहले मतदान, फिर शादी और फिर बाकी काम, बारात जाने से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा

बढ़ेंगे आर्किटेक्ट, सर्वेयर, कंसल्टेंट के लायसेंस शुल्क

बढ़ेंगे आर्किटेक्ट, सर्वेयर, कंसल्टेंट के लायसेंस शुल्क

सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन फर्नांडिज से क्या है रिश्ता, चर्चा की वजह बनी ये तस्वीर

सुकेश चंद्रशेखर का जैकलीन फर्नांडिज से क्या है रिश्ता, चर्चा की वजह बनी ये तस्वीर

उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्म Oh My God-2 की शूटिंग, सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक

उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्म Oh My God-2 की शूटिंग, सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सप्ताहिक राशिफल,दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रसाद चिकित्सा संस्थान द्वारा किसानों को फलों के पौधे का वितरण August 10, 2022
  • नरेंद्र मोदी को 2024 की चुनौती दे नीतीश कुमार ने दिए संकेत, क्या संयुक्त विपक्ष का बनेंगे फेस August 10, 2022
  • नूपुर शर्मा के खिलाफ सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर होंगी : सुप्रीम कोर्ट August 10, 2022
  • शरद पवार ने कहा कि नीतीश कुमार की बात साफ है कि बीजेपी अपने साथ आई प्रदेशिक पार्टी को धीरे धीरे खतम कर देती है August 10, 2022
  • बिहार में 8वीं बार नीतीशे कुमार:नीतीश मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी CM बने, शपथ लेते ही तेजस्वी ने नीतीश के पैर छुए August 10, 2022
  • महाराष्ट्र में नए 18 मंत्रियों में से, एक भी महिला नहीं August 9, 2022
  • नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया:राजभवन से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे, तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार; 164 विधायकों का सपोर्ट August 9, 2022

Category

  • Andhra Pradesh (10)
  • Arunachal Pradesh (3)
  • Assam (6)
  • E-paper (65)
  • Haryana (17)
  • Himachal Pradesh (12)
  • jammu and kashmir (55)
  • Karnataka (53)
  • Kerala (17)
  • kolkata (45)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (279)
  • Spiritual (31)
  • Tamil Nadu (16)
  • Telangana (20)
  • Uttarakhand (40)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (464)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (6)
  • उत्तर प्रदेश (326)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (128)
  • कोरोना (500)
  • क्राइम (606)
  • खेल (146)
  • गुजरात (48)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (20)
  • टेक (40)
  • ताजा खबरें (1,436)
  • दिल्ली NCR (217)
  • देश विदेश (286)
  • पंजाब (108)
  • प्रदेश (24)
  • बड़ी खबर (1,664)
  • बिहार (56)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (417)
  • मध्य प्रदेश (42)
  • मनोरंजन (677)
  • महाराष्ट्र (640)
  • राजनीति (632)
  • राजस्थान (38)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (104)
  • हेल्थ (234)
  • हैदराबाद (5)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • ताजा खबरें
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • मनोरंजन

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d bloggers like this: