आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, शक 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 18 आश्विन मास 25 प्रविष्टे, 22 सफर हिजरी 1442, अधिक आश्विन मास(पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, शनिवासरे, अष्टमी तिथि 18:16 तक उपरांत नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र 25:17 तक उपरांत पुष्य नक्षत्र, शिव योग 24:27 तक उपरांत सिद्ध योग, कौलव करण 18:16 तक उपरांत तैतुल करण, सूर्योदय लग्न कन्या 23°02′ , चंद्रमा मिथुन राशि में 19:09 तक उपरांत कर्क राशि में, सूर्य नक्षत्र हस्त।
सूर्योदय : 06:08:34
सूर्यास्त : 17:52:04
चंद्रास्त : 13:08:15
चंद्रोदय : 24:13:31
राहुकाल : 09:04 से 10:32 तक।
अभिजीत : 11:37 से 12:24 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
कीमती वस्तुओं की देखभाल करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा, अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
पराक्रम में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, अकेलेपन का अनुभव करेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिक आत्मविश्वास हितकर नहीं होगा, लोगों को सुधारने का प्रयत्न ना करें, सब कुछ समय पर छोड़ दें, योग – प्राणायाम का अभ्यास करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, हालातों में आश्चर्यजनक सुधार होगा, बस मौन होकर देखते जाइए सब कुछ ठीक होने लगेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय से अधिक व्यय होगा, सुबह जल्दी जागने से व्यवसाय में लाभ होगा, बिगडे़ रिश्तों में सुधार के लिए बहुत अच्छा समय है।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य नरम रह सकता है, प्रियजनों से अच्छी बातचीत होगी, साझेदारी के कामों के लिए सोच सकते हैं, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि कोई पुरानी बीमारी हो तो उसके प्रति सचेत रहें, यात्राओं में लाभ होगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, आध्यात्मिक विकास होगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बाहरी भोजन से परहेज करें, शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं में नुकसान हो सकता है, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें, कुछ नया करने का सोच रहें हों तो आज उसे कर सकते हैं, अधिक भागदौड़ से बचें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय में लाभ होगा, गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, आलस्य का त्याग करें, यदि आवश्यक ना हो तो सोशल मीडिया पर अधिक समय ना दें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, अधिक श्रम से बचें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बड़ों की बात सुनें, शक के कारण प्रेम सम्बन्धों में दरार पड़ सकती है, स्वास्थ्य और व्यवसाय उत्तम रहेगा।
ईमेल : draviprakash09@gmail.com, संपर्क सूत्र 7007314594