आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, शक 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 24 आश्विन मास 31 प्रविष्टे, 29 सफर हिजरी 1442, अधिक आश्विन मास(पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, शुक्रवासरे, अमावस्या तिथि 25:00 तक उपरांत शुद्ध आश्विनशुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि, हस्त नक्षत्र 14:57 तक उपरांत चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग 25:45 तक उपरांत विष्कुंभ योग, चतुष्पद करण 14:57 तक उपरांत नाग करण, सूर्योदय लग्न कन्या 28°58′ , चंद्रमा कन्या राशि 25:24 तक उपरांत तुला राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र चित्रा।
सूर्योदय : 06:10:39
सूर्यास्त : 17:47:08
चंद्रास्त : 17:44:23
चंद्रोदय : 30:34:14
राहुकाल : 10:32 से 11:59 तक।
अभिजीत : 11:36 से 12:22 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार में लाभ होगा, शत्रु परास्त होंगे, प्रियजनों से मतभेद हो सकता है।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा, कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा, आलस्य का त्याग करें, घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मेहनत द्वारा लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, आय में वृद्धि होगी, शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे ।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बन सकता है, धन लाभ होगा, जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में लाभ होगा, शत्रु पराजित होंगे, मित्रों से मदद मिलेगी।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आत्मबल बढ़ेगा, यात्राओं से लाभ होगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा, भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा, अधिक श्रम के कारण थकान महसूस करेंगे, नींद भरपूर ले ।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
कार्यक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, समाज में सम्मान बढ़ेगा, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, व्यवसाय में धन लाभ होगा, गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, जनसंपर्क बढ़ेगा।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, परिवार में आनंद रहेगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
ईमेल : draviprakash09@gmail.com, संपर्क सूत्र 7007314594