Sunday, August 14, 2022
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home अन्य

1857 के संग्राम की बाल बलिदानी कुमारी मैना, जिसे अंग्रेजो ने जिंदा जलाया, ३ सितम्बर को है बलीदान दिवस

Admin by Admin
September 3, 2020
in अन्य
0 0
0
1857 के संग्राम की बाल बलिदानी कुमारी मैना, जिसे अंग्रेजो ने जिंदा जलाया, ३ सितम्बर को है बलीदान दिवस
0
SHARES
427
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

1857 के स्वाधीनता संग्राम में प्रारम्भ में तो भारतीय पक्ष की जीत हुई; पर फिर अंग्रेजों का पलड़ा भारी होने लगा। भारतीय सेनानियों का नेतृत्व नाना साहब पेशवा कर रहे थे। उन्होंने अपने सहयोगियों के आग्रह पर बिठूर का महल छोड़ने का निर्णय कर लिया। उनकी योजना थी कि किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर फिर से सेना एकत्र करें और अंग्रेजों ने नये सिरे से मोर्चा लें।मैना नानासाहब की दत्तक पुत्री थी। वह उस समय केवल 13 वर्ष की थी। नानासाहब बड़े असमंजस में थे कि उसका क्या करें ? नये स्थान पर पहुंचने में न जाने कितने दिन लगें और मार्ग में न जाने कैसी कठिनाइयां आयें। अतः उसे साथ रखना खतरे से खाली नहीं था; पर महल में छोड़ना भी कठिन था। ऐसे में मैना ने स्वयं महल में रुकने की इच्छा प्रकट की।

नानासाहब ने उसे समझाया कि अंग्रेज अपने बन्दियों से बहुत दुष्टता का व्यवहार करते हैं। फिर मैना तो एक कन्या थी। अतः उसके साथ दुराचार भी हो सकता था; पर मैना साहसी लड़की थी। उसने अस्त्र-शस्त्र चलाना भी सीखा था। उसने कहा कि मैं क्रांतिकारी की पुत्री होने के साथ ही एक हिन्दू ललना भी हूं। मुझे अपने शरीर और नारी धर्म की रक्षा करना आता है। अतः नानासाहब ने विवश होकर कुछ विश्वस्त सैनिकों के साथ उसे वहीं छोड़ दिया।पर कुछ दिन बाद ही अंग्रेज सेनापति हे ने गुप्तचरों से सूचना पाकर महल को घेर लिया और तोपों से गोले दागने लगा। इस पर मैना बाहर आ गयी। सेनापति हे नाना साहब के दरबार में प्रायः आता था। अतः उसकी बेटी मेरी से मैना की अच्छी मित्रता हो गयी थी। मैना ने यह संदर्भ देकर उसे महल गिराने से रोका; पर जनरल आउटरम के आदेश के कारण सेनापति हे विवश था। अतः उसने मैना को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

 पर मैना को महल के सब गुप्त रास्ते और तहखानों की जानकारी थी। जैसे ही सैनिक उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े, वह वहां से गायब हो गयी। सेनापति के आदेश पर फिर से तोपें आग उगलने लगीं और कुछ ही घंटों में वह महल ध्वस्त हो गया। सेनापति ने सोचा कि मैना भी उस महल में दब कर मर गयी होगी। अतः वह वापस अपने निवास पर लौट आया।पर मैना जीवित थी। रात में वह अपने गुप्त ठिकाने से बाहर आकर यह विचार करने लगी कि उसे अब क्या करना चाहिए ? उसे मालूम नहीं था कि महल ध्वस्त होने के बाद भी कुछ सैनिक वहां तैनात हैं। ऐसे दो सैनिकों ने उसे पकड़ कर जनरल आउटरम के सामने प्रस्तुत कर दिया।

 नानासाहब पर एक लाख रु. का पुरस्कार घोषित था। जनरल आउटरम उन्हें पकड़ कर आंदोलन को पूरी तरह कुचलना तथा ब्रिटेन में बैठे शासकों से बड़ा पुरस्कार पाना चाहता था। उसने सोचा कि मैना छोटी सी बच्ची है। अतः पहले उसे प्यार से समझाया गया; पर मैना चुप रही। यह देखकर उसे जिन्दा जला देने की धमकी दी गयी; पर मैना इससे भी विचलित नहीं हुई।अंततः आउटरम ने उसे पेड़ से बांधकर जलाने का आदेश दे दिया। निर्दयी सैनिकों ने ऐसा ही किया। तीन सितम्बर, 1857 की रात में 13 वर्षीय मैना चुपचाप आग में जल गयी। इस प्रकार उसने देश के लिए बलिदान होने वाले बच्चों की सूची में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिखवा लिया।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: 1857-bal-balidani-kumari-maina-
Previous Post

Work from Home : कर्मचारी याद कर रहे है दफ्तर का माहौल

Next Post

कुलभूषण जाधव मामला: कोर्ट ने दिया भारत को वकील नियुक्त करने का दूसरा मौका

Next Post

कुलभूषण जाधव मामला: कोर्ट ने दिया भारत को वकील नियुक्त करने का दूसरा मौका

RECOMMENDED NEWS

अजय देवगन ने प्रदूषण वृद्धि पर चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

अजय देवगन ने प्रदूषण वृद्धि पर चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश

Kangana Ranaut हुईं कोरोना पॉजिटिव,  खुद को किया होम क्वारनटीन

Kangana Ranaut हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारनटीन

मेट्रो के निर्माण में कटेंगे 1700 पेड़

मेट्रो के निर्माण में कटेंगे 1700 पेड़

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सप्ताहिक राशिफल,दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- बम से उड़ाएंगे, लखनऊ पुलिस अलर्ट August 13, 2022
  • Attack on Salman Rushdie : कौन है सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाला हादी मतार August 13, 2022
  • जन्म से मुस्लिम नहीं है समीर वानखेड़े, कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने दी क्लीन चिट August 13, 2022
  • Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा August 13, 2022
  • सोनिया गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित August 13, 2022
  • CWG 2022 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, खेल मंत्री भी रहे मौजूद August 13, 2022
  • अब किरायेदारों को भी चुकाना होगा 18 फीसदी GST, जानें किन लोगों के लिए है ये नियम August 12, 2022

Category

  • Andhra Pradesh (10)
  • Arunachal Pradesh (3)
  • Assam (6)
  • E-paper (65)
  • Haryana (17)
  • Himachal Pradesh (12)
  • jammu and kashmir (56)
  • Karnataka (53)
  • Kerala (17)
  • kolkata (45)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (279)
  • Spiritual (31)
  • Tamil Nadu (16)
  • Telangana (20)
  • Uttarakhand (40)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (464)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (6)
  • उत्तर प्रदेश (328)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (129)
  • कोरोना (500)
  • क्राइम (607)
  • खेल (146)
  • गुजरात (48)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (20)
  • टेक (40)
  • ताजा खबरें (1,440)
  • दिल्ली NCR (218)
  • देश विदेश (287)
  • पंजाब (108)
  • प्रदेश (24)
  • बड़ी खबर (1,669)
  • बिहार (57)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (420)
  • मध्य प्रदेश (42)
  • मनोरंजन (677)
  • महाराष्ट्र (641)
  • राजनीति (633)
  • राजस्थान (38)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (104)
  • हेल्थ (235)
  • हैदराबाद (5)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • ताजा खबरें
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • मनोरंजन

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this: