आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, शक 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 27 भाद्रपद मास 03 प्रविष्टे, 29 मुहर्रम हिजरी 1442, अधिक आश्विन मास(पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शुक्रवासरे, प्रतिपदा तिथि 12:50 तक उपरांत द्वितीय तिथि, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 06:59 तक उपरांत हस्त नक्षत्र, शुक्ल योग 19:41 तक उपरांत ब्रह्म योग, बव करण 12:50 तक उपरांत बालव करण, सूर्योदय लग्न कन्या 01°25′ , चंद्रमा कन्या राशि में दिन-रात, सूर्य नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी।
सूर्योदय : 06:02:31
सूर्यास्त : 18:12:21
चंद्रोदय : 06:41:41
आज : अधिक मास प्रारम्भ, पुरुषोत्तम/मल मास प्रारम्भ, सौर आश्विन प्रारम्भ, चन्द्रदर्शन मुहूर्त।
राहुकाल : 10:36 से 12:07 तक।
अभिजीत : 11:43 से 12:32 तक।
राशिफल
मेष: सेहत अच्छी रहेगी, विरोधियों से सावधान रहें, व्यवसाय में लाभ होगा, क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है।
वृषभ: सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं, कीमती वस्तुओं के प्रति लापरवाह ना हों, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
मिथुन: रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, कार्यक्षेत्र में बदलाव देखा जा सकता है , मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, आलस्य का त्याग करें।
कर्क: स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है, बाहर के भोजन से परहेज करें, व्यापार सामान्य रहेगा।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, धन लाभ होगा, व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा, परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कन्या: भाग्य साथ देगी, कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, आलस्य का त्याग करें, जीवनसाथी का कद्र करें।
तुला: अनावश्य यात्रा करना पड़ सकता है, कोई योजना बना सकते हैं, धनार्जन करने के बारे में सोचें, कोई मदद नहीं करेगा।
वृश्चिक: पराक्रम से लाभ होगा, समय की कीमत समझें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु: हर कार्य में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, सोच समझकर धन खर्च करें, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर: भागदौड़ भरा दिन होगा, जरूरत की चीजों पर धन खर्च संभव है, स्वास्थ्य नरम रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कुंभ: आपके साथ विश्वासघात हो सकता है, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, लोगों को पहचानने में भूल कर सकते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परिवार में खुशहाली रहेगी।
मीन: व्यवसाय के प्रति सचेत रहें, अपव्यय से बचें, स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, प्रियजनों के सहयोग से मानसिक तनाव दूर होगा।
ईमेल : draviprakash09@gmail.com संपर्क सूत्र 7007314594