श्री विक्रम संवत 2078, 15 श्रावण मास, शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, श्रावण मास 22 प्रविष्टे, श्रावण कृष्ण पक्ष (पूर्णिमांत), शुक्रवासरे, त्रयोदशी तिथि 18:28 उपरान्त चतुर्दशी तिथि, आद्रा नक्षत्र 06:36 तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र, व्रज योग 25:08 तक उपरांत सिद्धि योग, वणिज करण 18:28 तक उपरांत विष्टि भद्र करण, सूर्योदय लग्न कर्क 19°39′, चंद्रमा मिथुन राशि में 25:53 तक उपरांत कर्क राशि में, सूर्य नक्षत्र – आश्लेषा, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय 06:17:35
सूर्यास्त 19:09:49
दिन काल 12:52:13
रात्री काल 11:08:04
चंद्रास्त 17:42:38
चंद्रोदय 28:52:27
मुहूर्त
राहू काल 11:07 – 12:44 अशुभ
यम घंटा 15:57 – 17:33 अशुभ
गुली काल 07:54 – 09:31
अभिजित 12:18 -13:09 शुभ
दूर मुहूर्त 08:52 – 09:44 अशुभ
दूर मुहूर्त 13:09 – 14:01 अशुभ
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी, व्यवसाय में लाभ होगा, परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यवसाय अनुकूल रहेगा, प्रियजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, आलस्य का त्याग करें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रियजनों को लेकर मन व्यथित हो सकता है, स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, कारोबार सामान्य रहेगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्राओं में सावधानी बरतें, बिना मन के कोई कार्य ना करें, अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा जांच लें, बड़ों का सम्मान करें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव दूर होगा, शत्रुओं से सतर्क रहें, जीवनसाथी के अहमियत को समझे।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सोशल मीडिया पर समय और ऊर्जा ना बर्बाद करें, किसी को भी धन उधार ना दें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, प्रेम सम्बन्धों से मिठास बढ़ेगी।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिनचर्या में बदलाव होगा, आय में वृद्धि होगी, किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, व्यवसाय में सचेत रहें।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, व्यवसाय मंदा रहेगा, जीवनसाथी से खटपट हो सकती है, नई योजनाएं बना सकते हैं, मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
पराक्रम में वृद्धि होगी, भाई बंधुओं से लाभ होगा, शत्रु कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उन्नति होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, धन लाभ होगा, धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करें, धन लाभ होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, यात्राओं से नुकसान होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, कार्यों में लापरवाही ना बरतें।