श्री विक्रम संवत 2078, 25 आषाढ़ मास, शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, आषाढ़ मास 01 प्रविष्टे, आषाढ़ मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शुक्रवासरे, सप्तमी तिथि 28:34 तक उपरांत अष्टमी तिथि, हस्त नक्षत्र 26:36 तक उपरांत चित्रा नक्षत्र, परिघ योग 09:41 तक उपरांत शिव योग, गर करण 17:22 तक उपरांत वणिज करण 28:34 तदोपरांत विष्टि भद्र करण, सूर्योदय लग्न मिथुन 29°35′, चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय 06:10:25
सूर्यास्त 19:17:32
दिन काल 13:07:07
रात्री काल 10:53:14
चंद्रोदय 11:39:39
चंद्रास्त 24:00:38
मुहूर्त
राहू काल 11:06 – 12:44 अशुभ
यम घंटा 16:01 – 17:39 अशुभ
गुली काल 07:49 – 09:27
अभिजित 12:18 -13:10 शुभ
दूर मुहूर्त 08:48 – 09:40 अशुभ
दूर मुहूर्त 13:10 – 14:03 अशुभ
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
मित्रों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
कार्यों में अा रहे अवरोध समाप्त होंगे, मानसिक तनाव दूर होगा, आलस्य का त्याग करें, धन लाभ होगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्राओं से लाभ होगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, शत्रुओं से सतर्क रहें, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यक्तिगत सम्बन्धों का लाभ मिलेगा, कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, आंख मूंद मा किसी पर भरोसा न करें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुबह योग -ध्यान को करने से दिन अच्छा बीतेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, बड़ों का आशीर्वाद लें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रियजनों से मुलाकात होगी, व्यवसायिक यात्राएं लाभ देंगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सबको मुंह ना लगाएं, संघर्ष के समय धैर्य धारण करें, उत्साह और साहस में वृद्धि होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पराक्रम में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, आय में वृद्धि होगी।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
व्यवसाय मंदा रहेगा, वाद विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धैर्य धारण करें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वस्थ्य उत्तम रहेगा, भागेदारी के कार्यों में लाभ होगा, आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा, खानपान को व्यवस्थित करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, बिगड़ती चीजें ठीक होने लगेंगी, जीवनसाथी से वाद विवाद न करें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
खर्चे की अधिकता रहेगी, परिवारिक मतभेद के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है, दिनचर्या व्यवस्थित करें।