श्री विक्रम संवत 2077, 15 माघ मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, माघ मास 22 प्रविष्टे, माघ मास (पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, गुरुवासरे, सप्तमी तिथि 12:07 तक उपरांत अष्टमी तिथि, स्वाति नक्षत्र 19:44 तक उपरांत विशाखा नक्षत्र, गंड योग 22:07 तक उपरांत वृद्धि योग, बव करण 12:07 तक उपरांत बालव करण 23:06 तदोपरांत कौलव करण, सूर्योदय लग्न मकर 21°18′, चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र श्रवण, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय : 07:12:21
सूर्यास्त : 18:31:36
चंद्रास्त : 11:55:47
चंद्रोदय : 24:59:46
राहुकाल : 14:17 – 15:42 तक।
अभिजीत : 12:29 – 13:15 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
सेहत में सुधार होगा, धन संचय करने में सफल होंगे, अपने शौक पूरा कर सकेंगे, घर में आंनद रहेगा, जीवनसाथी को समय दें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
मित्र नुकसान करा सकते हैं, बाहर के भोजन से बचें, कार्यक्षेत्र में खूब परिश्रम करने से लाभ होगा, अपने से छोटों का सहयोग करें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रेम सम्बन्धों में सुधार होगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, सकारात्मकता बनी रहेगी, अधिक उत्साह में कोई वादा न करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक लाभ होगा, क्रय विक्रय के लिए आज अच्छा दिन है, जीवनसाथी से मदद मिलेगी, समय का सदुपयोग करें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अधिक धन व्यय से बचें अन्यथा काफी नुकसान होगा, साझेदारी के कार्यों में सतर्क रहें, रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है, गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यय की अधिकता रहेगी, परिजनों से मतभेद हो सकता है, व्यवसाय मंदा रहेगा, अनावश्यक तनाव न लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रगति के मार्ग पर बढ़ेंगे, व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ होगा, खरीदारी में धन व्यय होगा, योजनाएं सफल होंगी।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धन लाभ होगा, मानसिक तनाव दूर होगा, परिवार को समय दें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
मेहनत का पूरा पूरा फल मिलेगा, यदि कोई बुरी आदत हो तो उसका त्याग करें, अध्यात्म का सहारा लें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यर्थ की बातों में समय न गवांए, सेहत खराब रह सकती है, आलस्य के कारण दिनचर्या प्रभावित होगी, परिवार में आंनद रहेगा।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें, शत्रुओं से सावधान रहें, मित्रों के किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं, रात में जल्दी सोएं।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, घरेलू खर्चे बढ़ेंगे, आय में वृद्धि होगी, योग ध्यान दिनचर्या में शामिल करें।

draviprakash09@gmail.com