श्री विक्रम संवत 2077, 13 फाल्गुन मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, फाल्गुन मास 21 प्रविष्टे, फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, गुरुवासरे, षष्ठी तिथि 21:58 तक उपरांत सप्तमी तिथि, विशाखा नक्षत्र 23:56 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र, व्याघात योग 23:33 तक उपरांत हर्षण योग, गर करण 11:08 तक उपरांत वणिज करण 21:58 तदोपरांत विष्टि भद्र करण, सूर्योदय लग्न कुंभ 19°31′, चंद्रमा तुला राशि में 18:19 तक उपरांत वृश्चिक राशि में, सूर्य नक्षत्र – शतभिषा , मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय :06:56:06
सूर्यास्त :18:43:18
चंद्रास्त : 10:38:08
चंद्रोदय : 23:55:07
राहुकाल : 14:18 – 15:47 तक।
अभिजीत : 12:26 – 13:13 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, आर्थिक समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, धैर्य धारण करें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें, उधार देने व लेने से बचें, वाद विवाद में नुकसान होगा, व्यवसाय में लाभ होगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
नया कुछ सीखने को मिलेगा, कार्यों में अा रहे अवरोध दूर होंगे, व्यवसाय में खूब लाभ होगा, गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार के किसी सदस्य को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी, आलस्य का त्याग करें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे, प्रियजनों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में लाभ होगा, गुस्से के कारण नुकसान होगा।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
खर्चे की अधिकता होगी, प्रियजनों से मतभेद संभव है, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, वाणी पर संयम रखें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सोच समझकर कोई निर्णय लें, व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें, मित्रों से कोई उम्मीद ना रखें, स्वास्थ्य में प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार मंदा रहेगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, यात्राओं में नुकसान होगा, भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
पराक्रम में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में लाभ होगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहें, यात्राओं में सावधानी बरतें, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, बुजुर्गों की सेवा करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सभी कार्य अच्छे से सम्पन्न होंगे, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा, अधिक शारीरिक श्रम से बचें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

draviprakash09@gmail.com