श्री विक्रम संवत 2077, शक: 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, 13 कार्तिक मास 19 प्रविष्टे,17रविउलअवल हिजरी 1442, कार्तिक मास(पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, बुधवासरे, चतुर्थी तिथि 29:14 तक उपरांत पंचमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र 26:50 तक उपरांत आद्रा नक्षत्र, परिघ योग 06:36 तक उपरांत शिव योग, बव करण 16:22 तक उपरांत बालव करण, सूर्योदय लग्न तुला 17°55′, चंद्रमा वृष राशि में 15:42 तक उपरांत मिथुन राशि में, सूर्य नक्षत्र स्वाती।
सूर्योदय : 06:19:09
सूर्यास्त : 17:34:52
चंद्रास्त : 09:16:40
चंद्रोदय : 20:21:27
राहुकाल : 11:57 से 13:21 तक।
अभिजीत : 11:34 से 12:20 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
आय में वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, वाद विवाद से दूर रहें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
रुका हुआ धन मिलेगा, कार्यक्षेत्र में मन लगेगा, शत्रुओं से सावधान रहें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सम्बन्धों का लाभ मिलेगा, कार्यों में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धन व्यय की अधिकता रहेगी, लेन देन में सावधानी बरतें, व्यवसाय मंदा रहेगा, घर पर अधिक समय दें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पराक्रम में वृद्धि होगी, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं में लाभ होगा, जन सम्पर्क बढ़ेगा।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय में तरक्की करेंगे, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, प्रियजनों से मुलाकात होगी।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, प्रियजनों का सहयोग करेंगे, गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा, जीवनसाथी की सलाह मानें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
व्यवसाय सामान्य रहेगा, जीवनसाथी के सहयोग से कार्य आसान होंगे, मेहनत का फल मिलेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, परिजनों से मतभेद हो सकता है, शिक्षा में लाभ होगा, समय का सदुपयोग करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों से मुलाकात होगी, प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी, घरेलू खर्चे बढ़ेंगे, यात्राएं लाभप्रद होंगी।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आय में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जीवनसाथी से मतभेद होगा, मन अशांत रहेगा।