श्री विक्रम संवत 2077, 20 माघ मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, माघ मास 27 प्रविष्टे, माघ मास (पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, भौमवासरे, त्रयोदशी तिथि 26:05 तक उपरांत चतुर्दशी तिथि, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र 14:38 तक उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र, व्रज योग 09:09 तक उपरांत सिद्ध योग 31:00 तदोपरांत व्यतिपात, गर करण 14:40 तक उपरांत वणिज करण 26:05 तदोपरांत विष्टि भद्र करण, सूर्योदय लग्न मकर 26°22′, चंद्रमा धनु राशि में 20:29 तक तदोपरांत मकर राशि में, सूर्य नक्षत्र धनिष्ठा, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय : 07:10:21
सूर्यास्त : 18:34:10
चंद्रास्त : 16:18:52
चंद्रोदय : 30:01:07
राहुकाल : 15:43 – 17:09 तक।
अभिजीत : 12:29 – 13:15 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
मित्रों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
कार्यों में अा रहे अवरोध समाप्त होंगे, मानसिक तनाव दूर होगा, आलस्य का त्याग करें, धन लाभ होगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्राओं से लाभ होगा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, शत्रुओं से सतर्क रहें, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यक्तिगत सम्बन्धों का लाभ मिलेगा, कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, आंख मूंद मा किसी पर भरोसा न करें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुबह योग -ध्यान को करने से दिन अच्छा बीतेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, बड़ों का आशीर्वाद लें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रियजनों से मुलाकात होगी, व्यवसायिक यात्राएं लाभ देंगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सबको मुंह ना लगाएं, संघर्ष के समय धैर्य धारण करें, उत्साह और साहस में वृद्धि होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पराक्रम में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, आय में वृद्धि होगी।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
व्यवसाय मंदा रहेगा, वाद विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धैर्य धारण करें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वस्थ्य उत्तम रहेगा, भागेदारी के कार्यों में लाभ होगा, आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा, खानपान को व्यवस्थित करें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, बिगड़ती चीजें ठीक होने लगेंगी, जीवनसाथी से वाद विवाद न करें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
खर्चे की अधिकता रहेगी, परिवारिक मतभेद के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है, दिनचर्या व्यवस्थित करें।