श्री विक्रम संवत 2077, 28 चैत्र मास शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, वैशाख मास 05 प्रविष्टे, चैत्र मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, रविवासरे, षष्ठी तिथि 22:34 तक उपरांत सप्तमी तिथि, आद्रा नक्षत्र 29:00 तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र, अतिगण्ड योग 19:53 तक उपरांत सुकर्मा योग, कौलव करण 09:47 तक उपरांत तैतिल करण 22:14 तक तदोपरान्त गर करण, सूर्योदय लग्न मेष 04°04′, चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र – अश्विनी, मानक समय- नवी मुंबई।
आज नवरात्र का छठा दिन है, नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी को मीठे पान का भोग लगाकर आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। मां को मीठा पान का भोग लगाकर साधक सौंदर्य का वरदान पा सकता है। इसके अलावा घर में सदैव सकारात्मक माहौल बना रहता है।
सूर्योदय :06:19:40
सूर्यास्त :18:55:01
चंद्रोदय :10:35:28
चंद्रास्त :24:19:29
राहुकाल : 17:21 – 18:55 तक।
अभिजीत : 12:12 – 13:03 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
मित्रों का सहयोग करेंगे, व्यवसाय में लाभ होगा, गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, बाहर के भोजन से परहेज करें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा, धन लाभ होगा, अधिक शारीरिक श्रम से बचें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, जीवनसाथी से प्रेम स्नेह बढेगा, कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, आलस्य का त्याग करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्रों का सहयोग मिलेगा, शत्रुओं से सतर्क रहें, आय में बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य नरम रहेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय में लाभ होगा, मित्रों का सहयोग करेंगे, घर में आंनद रहेगा, गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक तनाव दूर होगा, शत्रु पराजित होंगे, वाद विवाद से दूर रहें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय में लाभ होगा, घूमने फिरने जा सकते हैं, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय में वृद्धि होगी, जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा, पराक्रम से लाभ होगा, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
सकारात्मक विचारों से हर क्षेत्र में लाभ होगा, परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, रुका हुआ धन मिल सकता है, व्यवसाय मंदा रहेगा, किसी के सहयोग से काम बनेगा।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, व्यवसाय में लाभ होगा, घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) साहस में वृद्धि होगी, बिगड़े काम बनने लगेंगे, धन लाभ होगा, गुरुजनों का आशीर्वाद लें।