दैनिक राशिफल एवं पंचांग
दिनांक 23 अप्रैल 2021
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2078, 03 वैशाख मास, शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, वैशाख मास 10 प्रविष्टे, चैत्र मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शुक्रवासरे, एकादशी तिथि 21:47 तक उपरांत द्वादशी तिथि, मघा नक्षत्र 07:41 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, वृद्धि योग 14:38 तक उपरांत ध्रुव योग, वणिज करण 10:47 तक उपरांत विष्टि भद्र करण 21:47 तक तदोपरान्त बालव करण, सूर्योदय लग्न मेष 08°57′, चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र – अश्विनी, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय :06:16:11
सूर्यास्त :18:56:29
चंद्रोदय :15:15:54
चंद्रास्त :28:11:07
राहुकाल : 11:01 – 12:36 तक।
अभिजीत : 12:11 – 13:02 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, कार्य बिलंब से होंगे।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, व्यवसाय में लाभ होगा, आय के अवसर न गवाएं।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय अनुकूल है, व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी, यात्राओं में सर्तकता बरतें, धन संचय करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यों के प्रति उदासीन रहेंगे फिर भी व्यवसाय में लाभ होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नही लें, व्यवसाय मंद रह सकता है, शत्रु नुकसान पहुंचा का प्रयास करेगा, सब्र से काम लें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यों में मित्र सहायक होंगे, बड़े पैमाने पर कोई कार्य कर सकते हैं, स्वास्थ्य ध्यान रखें, मन प्रसन्न रहेगा।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भौतिकता से दूर रहने की इच्छा होगी, मित्रों का सहयोग करेंगे, भविष्य के लिए योजनाएं बना लें।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी का उपहास न उड़ाएं, व्यवसाय का विस्तार होगा, अटके कार्य पूरे होंगे।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
स्वास्थ्य नरम रह सकता है, कार्यों में मन लगेगा, योग ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें, क्रोध करने से बचें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अत्याधिक उत्साह में कोई निर्णय न लें, घरेलू मामलों में न उलझें, व्यवसाय सामान्य रहेगा, यात्राएं लाभदायक होंगी।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ होगा, घर में आनंद रहेगा, दिनचर्या व्यवस्थित करें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मान सम्मान में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे, खुद को भी समय दें।