श्री विक्रम संवत 2077, 03 माघ मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, माघ मास 10 प्रविष्टे, पौष मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शनिवासरे, दशमी तिथि 20:56 तक उपरांत एकादशी तिथि, कृतिका नक्षत्र 21:32 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र, शुक्ल योग 22:02 तक उपरांत ब्रह्म योग, तैतिल करण 07:45 तक उपरांत गर करण 20:56 तदोपरांत वणिज करण, सूर्योदय लग्न मकर 09°07′, चंद्रमा वृषभ राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र उत्तराषाढा, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय : 07:15:10
सूर्यास्त : 18:24:40
चंद्रोदय : 13:53:53
चंद्रास्त : 27:15:09
राहुकाल : 10:03 – 11:26 तक।
अभिजीत : 12:27 – 13:12 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
कार्यों में त्वरित सफलता मिलेगी, मित्रों से चल रही अनबन शांत होगी, घर में आंनद रहेगा, व्यवसाय में लाभ होगा।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यवसाय में लिए योजनाएं बना सकते हैं, मित्रों का सहयोग मिलेगा, व्यवसायिक यात्राएं सफल होंगी।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय में वृद्धि होगी, शत्रु कार्यों में अवरोध उत्पन्न करेंगे, मित्रों से मतभेद संभव है, धैर्य धारण करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार में लाभ होगा, गुस्से के कारण हानि उठा सकते हैं, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी , बड़ों की सलाह अवश्य मानें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भाग्य का सहयोग मिलेगा, प्रियजनों से मुलाकात होगी, शत्रु पराजित होगा, सोशल मीडिया पर अधिक समय ना दें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय मंदा रहेगा, शत्रुओं से सावधान रहें, परिवार में खुशहाली रहेगी, बाहर के भोजन का सेवन न करें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्राओं में धन लाभ होगा, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, योग-ध्यान करने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, मित्रों का सहयोग मिलेगा, आलस्य का त्याग करें।
धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, धन लाभ संभव है, उधार दिया धन मिल सकता है, आध्यात्मिक विकास होगा।
मकर: (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा, माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है, व्यवसाय में लाभ होगा, टीवी व मोबाइल का अधिक इस्तेमाल न करें।
कुंभ: (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, पराक्रम में वृद्धि होगी, वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, घर में आंनद रहेगा।
मीन: (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, आलस्य अधिक महसूस करेंगे, किसी काम में मन नहीं लगेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें।