श्री विक्रम संवत 2077, 04 पौष मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, पौष मास 11 प्रविष्टे, 09 जमादिउलअवल हिजरी 1442, मार्गशीर्ष मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शुक्रवासरे, एकादशी तिथि 25:54 तक उपरांत द्वादशी तिथि, अश्विनी नक्षत्र 09:35 तक उपरांत भरणी नक्षत्र, शिव योग 14:35 तक उपरांत सिद्ध योग, वणिज करण 12:36 तक उपरांत विष्टि भद्र करण 25:54 तक तदोपरांत बव करण, सूर्योदय लग्न धनु 09°34′, चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र मूल।
सूर्योदय : 06:49:37
सूर्यास्त : 17:38:11
चंद्रोदय : 14:15:15
चंद्रास्त : 27:19:00
राहुकाल : 10:53 – 12:14 तक।
अभिजीत : 11:52 – 12:36 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
व्यय की अधिकता के कारण मनसिक तनाव हो सकता है, कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, अनजान लोगों से सतर्क रहें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
धन लाभ होगा, शत्रु प्रबल होंगे, कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
भागदौड़ भरा दिन होगा, आय में वृद्धि होगी, पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, भाग्य साथ देगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, गुस्से पर नियंत्रण रखें।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्राओं में सावधानी बरतें, अचानक धन लाभ संभव है, शत्रुओं से सावधान रहें, दिनचर्या व्यवस्थित करें।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, परिवार का सहयोग मिलेगा, काम में मन लगेगा, प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
गरीबों की मदद करेंगे, धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, अधिक यात्रा करने से बचें, जीवनसाथी को समय दें।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, भावनाओं में ना बहें, बड़ों का आशीर्वाद लें, बाहर के भोजन से परहेज करें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानवरों से दूर रहें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वास्थ्य में सुधार होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, वाद विवाद से बचें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मन प्रफुल्लित रहेगा, प्रेम सम्बन्धों में मिठास बढ़ेगी, भोजन के अधिक सेवन से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, शत्रु पराजित होंगे, व्यवसाय सामान्य रहेगा, धन उधार ना दें।