श्री विक्रम संवत 2077, 08 फाल्गुन मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, फाल्गुन मास 16 प्रविष्टे, माघ मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, शनिवासरे, पूर्णिमा तिथि 13:46 तक उपरांत फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, मघा नक्षत्र 11:17 तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र, सुकर्मा योग 19:36 तक उपरांत धृति योग, बव करण 13:46 तक उपरांत बालव करण 24:35 तदोपरांत कौलव करण, सूर्योदय लग्न कुंभ 14°33′, चंद्रमा सिंह राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र – शतभिषा , मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय :06:59:46
सूर्यास्त :18:41:40
चंद्रोदय :18:52:32
चंद्रास्त : 31:37:42
राहुकाल : 09:55 – 11:23 तक।
अभिजीत : 12:27 – 13:14 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
दूसरों के कार्यों को लेकर भागदौड़ कर सकते हैं, अधिक श्रम करने से बचें, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
भाग्य साथ देगी, बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, पराक्रम से लाभ होगा , विरोधी पराजित होंगे।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यवसाय में लाभ होगा, खरीदारी में धन खर्च होगा , मित्रों से मुलाकात होगी, नए कार्यों से लाभ होगा।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पराक्रम में वृद्धि होगी, व्यवसाय में लाभ होगा, विरोधियों के कारण लाभ हो सकता है, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य नरम रहेगा, यात्राओं से लाभ होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, मित्रों से दूरी का अनुभव होगा।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घरेलू तनाव का सामना करना पड़ सकता है, व्यवसाय में उन्नति होगी, विरोधी शांत होंगे, मतभेद दूर होगा।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्राओं से समय नष्ट व थकान संभव है, दूसरों की सहायता के चक्कर में खुद का नुकसान कर सकते हैं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रियजनों से मतभेद हो सकता हैं, जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा परंतु आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पराक्रम से लाभ होगा।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
व्यवसाय में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, सकारात्मक विचारों से समस्याएं दूर होंगी, परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा ।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रोग व शत्रु परेशान कर सकते हैं, यात्राओं में सावधानी बरतें, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय मंदा रहेगा।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बुरी आदतों को त्यागने के लिए अच्छा है, स्वास्थ्य उत्तम होगा, परिवार से मतभेद संभव हैं, क्रोध करने से बचें ।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आलस्य का त्याग करें, सोच समझकर ही धन खर्च करें, यात्राओं से लाभ होगा, शत्रु पराजित होंगे।

draviprakash09@gmail.com