आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2077, 08 माघ मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, माघ मास 15 प्रविष्टे, पौष मास (पूर्णिमांत) शुक्ल पक्ष, गुरुवासरे, पूर्णिमा तिथि 24:45 तक उपरांत माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, पुष्य नक्षत्र 27:49 तक उपरांत अश्लेषा नक्षत्र, प्रीति योग 19:23 तक उपरांत आयुष्मान योग, विष्टि भद्र करण 13:05 तक उपरांत बव करण 24:44 तदोपरांत बालव करण, सूर्योदय लग्न मकर 14°12′, चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र श्रवण, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय : 07:14:21
सूर्यास्त : 18:27:40
चंद्रोदय : 18:07:59
चंद्रास्त : 31:40:47
राहुकाल : 14:15 – 15:39 तक।
अभिजीत : 12:28 – 13:13 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
कीमती वस्तुओं की देखभाल करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा, अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
पराक्रम में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, अकेलेपन का अनुभव करेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिक आत्मविश्वास हितकर नहीं होगा, लोगों को सुधारने का प्रयत्न ना करें, सब कुछ समय पर छोड़ दें, योग – प्राणायाम का अभ्यास करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, हालातों में आश्चर्यजनक सुधार होगा, बस मौन होकर देखते जाइए सब कुछ ठीक होने लगेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय से अधिक व्यय होगा, सुबह जल्दी जागने से व्यवसाय में लाभ होगा, बिगडे़ रिश्तों में सुधार के लिए बहुत अच्छा समय है।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य नरम रह सकता है, प्रियजनों से अच्छी बातचीत होगी, साझेदारी के कामों के लिए सोच सकते हैं, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि कोई पुरानी बीमारी हो तो उसके प्रति सचेत रहें, यात्राओं में लाभ होगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, आध्यात्मिक विकास होगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बाहरी भोजन से परहेज करें, शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं में नुकसान हो सकता है, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें, कुछ नया करने का सोच रहें हों तो आज उसे कर सकते हैं, अधिक भागदौड़ से बचें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय में लाभ होगा, गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, आलस्य का त्याग करें, यदि आवश्यक ना हो तो सोशल मीडिया पर अधिक समय ना दें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, अधिक श्रम से बचें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बड़ों की बात सुनें, शक के कारण प्रेम सम्बन्धों में दरार पड़ सकती है, स्वास्थ्य और व्यवसाय उत्तम रहेगा।
हस्त निर्मित कुंडली बनवाने या ज्योतिषीय परामर्श हेतु संपर्क करें – 7007314594