श्री विक्रम संवत 2077, 12 मार्गशीर्ष मास शाके 1942, दक्षिणायन उत्तरगोल, मार्गशीर्ष मास 18 प्रविष्टे, 17 रविउस्सानी हिजरी 1442, मार्गशीर्ष मास (पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, गुरुवासरे, तृतीया तिथि 19:26 तक उपरांत चतुर्थी तिथि, आद्रा नक्षत्र 12:20 तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ योग 11:01 तक उपरांत शुक्ल योग, वणिज करण 06:57 तक उपरांत विष्टि भद्र करण 19:26 तदोपरांत बव करण, सूर्योदय लग्न वृश्चिक 17°11′, चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र, सूर्य नक्षत्र ज्येष्ठा।
सूर्योदय : 06:37:03
सूर्यास्त : 17:30:00
चंद्रास्त : 08:59:57
चंद्रोदय : 20:01:17
राहुकाल : 13:25 – 14:47 तक।
अभिजीत : 11:41 – 12:25 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
कीमती वस्तुओं की देखभाल करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा, अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
पराक्रम में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, अकेलेपन का अनुभव करेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिक आत्मविश्वास हितकर नहीं होगा, लोगों को सुधारने का प्रयत्न ना करें, सब कुछ समय पर छोड़ दें, योग – प्राणायाम का अभ्यास करें।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, हालातों में आश्चर्यजनक सुधार होगा, बस मौन होकर देखते जाइए सब कुछ ठीक होने लगेगा।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय से अधिक व्यय होगा, सुबह जल्दी जागने से व्यवसाय में लाभ होगा, बिगडे़ रिश्तों में सुधार के लिए बहुत अच्छा समय है।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य नरम रह सकता है, प्रियजनों से अच्छी बातचीत होगी, साझेदारी के कामों के लिए सोच सकते हैं, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि कोई पुरानी बीमारी हो तो उसके प्रति सचेत रहें, यात्राओं में लाभ होगा, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, आध्यात्मिक विकास होगा।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बाहरी भोजन से परहेज करें, शत्रुओं से सावधान रहें, यात्राओं में नुकसान हो सकता है, बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें, कुछ नया करने का सोच रहें हों तो आज उसे कर सकते हैं, अधिक भागदौड़ से बचें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय में लाभ होगा, गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, आलस्य का त्याग करें, यदि आवश्यक ना हो तो सोशल मीडिया पर अधिक समय ना दें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रियजनों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, यात्राओं में सावधानी बरतें, अधिक श्रम से बचें।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बड़ों की बात सुनें, शक के कारण प्रेम सम्बन्धों में दरार पड़ सकती है, स्वास्थ्य और व्यवसाय उत्तम रहेगा।