बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तीन लाख से नीचे रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से मौतों में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 76 हजार 70 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 3,874 रहा। पिछले कई दिनों बाद देश में मौत का आंकड़ा चार हजार से नीचे आया है। इसी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 86.74 प्रतिशत हो गई है।
देश में कोरोना के मामलों के साथ इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 3,69,077 लोग ठीक हुए हैं। इससे देश में अब तक कोरोना ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 23 लाख 55 हजार 440 हो गया है।
फिलहाल देश में 31 लाख 29 हजार 878 एक्टिव कोरोना केस हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,70,09,792 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 11,66,090 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।