मुंबई। कोरोना की तेजी से फैलती रफ्तार को देखते हुए राज्य के कुछ हिस्सों में दोबारा लॉकडाउन लगाना सरकार की मजबूरी हो गई है। मुंबई में भी लॉकडाउन फिर से लागू हो सकता है क्योंकि मुंबई में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जी रही है।
संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना सबसे बड़ा उपाय है. उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग और अपने हाथों को धोते रहना कोरोना के फैलाव को रोकता है। बिना मास्क घूमने वालों पर मनपा और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अब तक 39 करोड़ 69 लाख 58 हजार रुपए वसूल किए हैं।
एक साल पहले मुंबई में लॉकडाउन लगाया था, कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए दोबारा लॉकडाउन लगाने की चर्चा शुरू हो गई है। कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 343 दिनों में कुल 19 लाख 66 हजार 639 लोगों पर दंड लगाया गया जिनसे 39 करोड़ 69 लाख 58 हजार रुपए की वसूली की गई है। अधिकारी का कहना है लोगो पर दंड लगाकर मनपा की तिजोरी नहीं भरनी है, बल्कि इसके पीछे लोगों को सीख देने का मकसद है.