फरीदाबाद। सरेआम एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की है। निकिता तोमर कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। निकिता को उसके कॉलेज के सामने ही मौत के घाट उतार दिया गया। तौफिक नाम का युवक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। वह हिन्दू लड़की को धर्म परिवर्तन करने को कहता है लेकिन लड़की द्वारा मना किये जाने पर पहले अपहरण की कोशिश की गई और लड़की के विरोध करने पर उसे सरेआम गोली मार दी जाती है, जिससे लड़की की मृत्यु हो गयी। दो साल पहले भी तौफिक ने निकिता के अपहरण का प्रयास किया था लेकिन कामयाब नहीं हुआ। लड़की पक्ष ने कार्यवाही करनी चाही किन्तु पुलिस की उदासीनता के कारण आपसी समझौता करना पड़ा।
इन विषय पर समझौता का यह दुष्परिणाम हुआ कि इस बार लड़की को अपनी जान गवानी पड़ी। लड़की पक्ष का कहना है कि तौफिक और उसके परिवार ने निकिता पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाला और इनकार करने पर तौफिक ने सरेआम गोली मार दी। हरियाणा के प्रशासन की उदासीनता देख परिवार वाले अपनी बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठ गए हैं। काफी समय से ऐसे केस आ रहे हैं जिसमें मुस्लिम लड़के हिन्दू बनकर सोशल साइट पर हिन्दू लड़कियों से दोस्ती करते हैं। अपनी पहचान छुपा कर लड़की को गुमराह कर शादी कर लिया जाता है फिर उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया जाता है। धर्म परिवर्तन से मना करने पर कड़ी सजा या मौत मिलती है। धर्म परिवर्तन करने के पश्चात भी लड़कियों का जीवन कष्टमय ही रहता है। अपने समुदाय की जनसंख्या वृद्धि का यह नया तरीका है ‘लव जिहाद’ लेकिन आज स्वयं को लव जिहाद से बचाने की कोशिश में निकिता को अपने प्राण गवाने पड़े।
– गायत्री साहू