मुंबई। साकीनाका में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला है जहां पीड़ित रहती है।
आरोपी युवक ने पीड़िता को आइसक्रीम का लालच देकर उसका यौन शोषण किया है। साकीनाका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।
आरोपी ने बच्ची को अकेले खेलता देख उसे आइसक्रीम दिलाने के बहाने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के घर लौटने के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले की जांच करते हुए कुछ ही समय में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।