लोकल में महिला से अश्लील हरकत
वडाला जीआरपी ने किया गिरफ्तार
मुंबई। वडाला जीआरपी ने चलती लोकल में महिला के साथ अश्लील हरकत कर उसे लोकल से नीचे फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वडाला रेलवे स्टेशन से लोकल में चढ़ा और महिला के साथ अश्लील हरकत किया, विरोध करने पर उसने महिला को लोकल से नीचे फेंक दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर वडाला जीआरपी ने अलग अलग स्टेशनों पर जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने वडाला से पनवेल जाने के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ी. जैसे ही लोकल वहां से चली तो एक युवक डिब्बे में चढ़ गया। बैठने के बाद उस व्यक्ति ने महिला के सामने अश्लील हरकत की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें लोकल से धक्का दे दिया। जिससे महिला वडाला और जीटीबी रेलवे स्टेशन के बीच लोकल से गिर गई।
इसकी जानकारी वडाला जीआरपी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को उठाया और प्राथमिक उपचार दिया। महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू बंड्या पांडे उर्फ मुरगडी है।