ठाणे-श्रीनगर पुलिस ने हाल ही में भारत शाहुद (24) को वागले एस्टेट के इंदिरानगर इलाके में एक 15 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता इंदिरानगर इलाके में रहती है। 9 अक्टूबर को, भरत ने उससे छेड़छाड़ की थी। उस समय वहाँ से भरत भाग गया था।
लड़की के माता-पिता ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने भरत की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे 23 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।