पुलिस के शिकंजे में सीरियल मोलेस्टर
बाइक चलाते करता था महिलाओं से छेड़खानी
मुंबई। दिंडोशी पुलिस ने बाइक चलाते हुए महिलाओं से छेड़खानी करने वाले सीरियल मोलेस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी 2011 से छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अब तक उसने करीब 50 से अधिक महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसके तलाश में काफी दिनों से थी. सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को एक बाइक सवार ने 24 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की और फरार हो गया। युवती ने मामले की शिकायत दिंडोशी पुलिस थाने में की, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के साथ 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर चौहान की अगुवाई में पुलिस उप निरीक्षक गणेश फड़ ने शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ऐसी ही एक और घटना पवई पुलिस थाने केअंतर्गत हुई थी। जहां का सीसीटीवी प्राप्त कर पाता चला कि वो भी वही आरोपी है जो दिंडोशी के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पुलिस आरोपी के ठिकाने की जानकारी निकाली लेकिन वह नहीं मिल रहा था गश्त के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम कल्पेश देवधर (30) है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर मुंबई के अलग अलग थानों में छेड़खानी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी कई पुलिस थानोंमें वांटेड भी है. अदालत में पेश करने पर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Like this:
Like Loading...
Related