ठाणे- ठाणे के शिवसेना नगरसेवक माणिक पाटिल के बेटे राकेश पाटिल की हत्या कर उसके शव को नवी मुंबई की खाड़ी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। ठाणे शहर की कासरवडवली पुलिस ने राकेश की हत्या के आरोप में उसके सौतेले भाई सचिन पाटिल तथा नगरसेवक के ड्राइवर गौरव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गौरव सिंह को गिरफ्तार किया है और फरार सचिन की तलाश कर रही है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 20 तारीख को राकेश पाटिल (34 )अचानक गायब हो गया था। बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट माणिक पाटिल ने कासरवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज की थी। छानबीन के बीच पाटिल के घर में रखे साढ़े तीन किलों गहनों के भी गायब होने की बात का पता चला। पुजाँच के दौरान राकेश की मोटरसाइकिल गौरव सिंह के पास मिली।
पुलिस ने गौरव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का मामला सामने आया। गौरव सिंह माणिक पाटिल का ड्राइवर है। पुलिस के अनुसार माणिक पाटिल के घोड़बंदर रोड के वाघबिल स्थित बंगले और कुछ अन्य संपत्ति को लेकर सचिन और राकेश के बीच विवाद शुरू था। 20 तारीख को सचिन ने गौरव सिंह के साथ मिलकर पिस्टल से फ़ायरिंग कर अपने सौतेले भाई राकेश की हत्या कर दी थी और उसके बाद सबूत को मिटाने के लिए शव को नवी मुंबई स्थित वाशी खाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस खाड़ी में फेंके गए शव की खोज कर रही है। पता हो की माणिक पाटिल की एक से अधिक पत्नी है। उसकी पत्नी संगीता पाटील तथा प्रतिभा पाटिल पूर्व में शिवसेना की नगरसेवक थी। वर्ष 2017 में मनपा चुनाव के वक़्त उम्मीदवारी को ले कर पति पत्नी में संघर्ष हुआ था। शिवसेना द्वारा माणिक पाटिल को उम्मीदवार दिए जाने पर संगीता से उसकी कहासुनी हुई थी और गुस्से में आये माणिक पाटिल ने संगीता के सिर पर नारियल दे मारा था। उससे पहले भी संगीता पाटील के ऊपर उसके आफिस में जानलेवा हमला हुआ था। उसके पीछे माणिक पाटिल का हाथ बताया गया था। माणिक पाटील तथा संगीता पाटील के बीच लंबे अरसे से विवाद शुरू है। दोनों अलग रहते हैं।