दैनिक राशिफल एवं पंचांग
दिनांक 28 अप्रैल 2021
आज का पंचांग
श्री विक्रम संवत 2078, 08 वैशाख मास, शाके 1943, दक्षिणायन उत्तरगोल, वैशाख मास 15 प्रविष्टे, वैशाख मास (पूर्णिमांत) कृष्ण पक्ष, बुधवासरे, द्वितीया तिथि 25:34 तक उपरांत तृतीया तिथि, विशाखा नक्षत्र 17:12 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र, व्यातिपात योग 15:49 तक उपरांत वरियान योग, तैतिल करण 15:22 तक उपरांत गर करण 25:34 तक तदोपरान्त वणिज करण, सूर्योदय लग्न मेष 13°49′, चंद्रमा तुला राशि में 11:55 तक उपरान्त वृश्चिक राशि में, सूर्य नक्षत्र – अश्विनी, मानक समय- नवी मुंबई।
सूर्योदय :06:12:58
सूर्यास्त :18:58:04
चंद्रास्त :07:06:23
चंद्रोदय :20:28:24
राहुकाल : 12:36 – 14:11 तक।
अभिजीत : 12:10 – 13:01 तक।
राशिफल
मेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं।
वृषभ: (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
यात्राएं करने से बचें, परिवार को समय दें, घर में आनंद रहेगा, समय का सदुपयोग करें।
मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शत्रु नुकसान पहुंचा सकता है, कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें, धन लाभ संभव है।
कर्क: ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भाग्य का साथ मिलेगा, कार्यों में शीघ्रता दिखाएं, दिनचर्या व्यवस्थित करें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह: ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अलसी लोगों से दूर रहे व खुद भी आलस्य का त्याग करें, बाहर के भोजन का परहेज करें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या: ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा, पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों।
तुला: ( रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मित्रों के भरोसे कोई काम न छोड़ें, व्यवसाय सामान्य रहेगा, योग ध्यान को अपनाएं।
वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य में लाभ होगा, कार्यों में उन्नति करेंगे, मेहनत का फल मिलेगा, अनावश्यक यात्राएं ना करें।
धनु: ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
खर्चे बढ़ेंगे, क्रोध को नियंत्रित रखें, प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है, यात्राओं में सावधानी बरतें।
मकर: ( भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी, व्यवसाय में लाभ होगा, वाद-विवाद से बचें, गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
कुंभ: ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य लाभ होगा, जरूरतमंदों की सहायता करेंगे, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, घर में आनंद रहेगा।
मीन: ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, नुकसान की भरपाई होगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बुजुर्गों की सेवा करें।