Monday, August 15, 2022
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home अन्य

भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम के पितामह दादा भाई नौरोजी, ४ सितम्बर आज है जन्म तिथी

Admin by Admin
September 4, 2020
in अन्य
0 0
0
भारतीय स्वातंत्र्य संग्राम के पितामह दादा भाई नौरोजी, ४ सितम्बर आज है जन्म तिथी
0
SHARES
108
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

दादा भाई नौरोजी का जन्म चार सितम्बर, 1825 को मुम्बई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता श्री नौरोजी पालनजी दोर्दी तथा माता श्रीमती मानिकबाई थीं। जब वे छोटे ही थे, तो उनके पिता का देहान्त हो गया; पर उनकी माता ने बड़े धैर्य से उनकी देखभाल की। यद्यपि वे शिक्षित नहीं थीं; पर उनके दिये गये संस्कारों ने दादा भाई के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी।पिता के देहान्त के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने से इन्हें पढ़ने में कठिनाई आ गयी। ऐसे में उनके अध्यापक श्री मेहता ने सहारा दिया। वे सम्पन्न छात्रों की पुस्तकें लाकर इन्हें देते थे। निर्धन छात्रों की इस कठिनाई को समझने के कारण आगे चलकर दादाभाई निःशुल्क शिक्षा के बड़े समर्थक बने।

11 वर्ष की अवस्था में इनका विवाह हो गया। इनकी योग्यता देखकर मुम्बई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सर एर्सकिनपेरी ने इन्हें इंग्लैण्ड जाकर बैरिस्टर बनने को प्रेरित किया; पर कुछ समय पूर्व ही बैरिस्टर बनने के लिए इंग्लैण्ड गये दो पारसी युवकों की मजबूरी का लाभ उठाकर उन्हें ईसाई बना लिया गया था। इस कारण इनके परिवारजनों ने इन्हें वहाँ नहीं भेजा।आगे चलकर जब ये व्यापार के लिए इंग्लैण्ड गये, तो इन्होंने वहाँ भारतीय छात्रों के भोजन और आवास का उचित प्रबन्ध किया, जिससे किसी को मजबूरी में ईसाई न बनना पड़े। गान्धी जी की इंग्लैण्ड में शिक्षा पूर्ण कराने में दादाभाई का बहुत योगदान था। दादा भाई व्यापार में ईमानदारी के पक्षधर थे। इससे उनके अपनी फर्म के साथ मतभेद उत्पन्न हो गये। अतः वे अपनी निजी फर्म बनाकर व्यापार करने लगे।

अमरीकी गृहयुद्ध के दौरान इन्हें व्यापार में बहुत लाभ हुआ; पर गृहयुद्ध समाप्त होते ही एकदम से बहुत घाटा भी हो गया। बैंकों का भारी कर्ज होने पर दादाभाई ने अपने खाते सार्वजनिक निरीक्षण के लिए खोल दिये। यह पारदर्शिता देखकर बैंकों तथा उनके कर्जदाताओं ने कर्ज माफ कर दिया। कुछ ही समय में उनकी प्रतिष्ठा भारत की तरह इंग्लैण्ड में भी सर्वत्र फैल गयी।

दादाभाई का मत था कि अंग्रेजी शासन को समझाकर ही हम अधिकाधिक लाभ उठा सकते हैं। अतः वे समाचार पत्रों में लेख तथा तर्कपूर्ण ज्ञापनों से शासकों का ध्यान भारतीय समस्याओं की ओर दिलाते रहते थे। जब एक अंग्रेज अधिकारी ए.ओ.ह्यूम ने 27 दिसम्बर, 1885 को मुम्बई में कांग्रेस की स्थापना की, तो दादाभाई ने उसमें बहुत सहयोग दिया। अगले साल कोलकाता में हुए दूसरे अधिवेशन में वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये।

दादाभाई नौरोजी की इंग्लैण्ड में लोकप्रियता को देखकर उन्हें कुछ लोगों ने इंग्लैण्ड की संसद के लिए चुनाव लड़ने को प्रेरित किया। शुभचिन्तकों की बात मानकर वे पहली बार चुनाव हारे; पर दूसरे प्रयास में विजयी हुए। इस प्रकार वे भारत तथा इंग्लैण्ड के बीच सेतु बन गये। उन्होंने ब्रिटिश संसद में भारत से सम्बन्धित अनेक विषय उठाये तथा शासन की गलत नीतियों को बदलवाया। ब्रिटिश शासन के अन्य उपनिवेशों में रहने वाले भारतीयों के अधिकारों के लिए भी उन्होंने संघर्ष किया। उन्हें रेल की उच्च श्रेणी में यात्रा तथा अंग्रेजों की तरह अच्छे मकानों में रहने की सुविधा दिलायी।

91 वर्ष के सक्रिय जीवन के बाद 20 अगस्त, 1917 को दादाभाई नौरोजी ने आँखें मूँद लीं। पारसी परम्पराओं के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को ‘शान्ति मीनार’ पर विसर्जित कर दिया गया।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Grandfather-of-Indian-freedom-Dada-Bhai-Naoroj-September-4-
Previous Post

2024 में नही आयेगी मोदी सरकार, बौखलाये चीन की बयानबाजी

Next Post

अनुभव मेरा एकमात्र शिक्षक रहा है : अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित

Next Post

अनुभव मेरा एकमात्र शिक्षक रहा है : अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित

RECOMMENDED NEWS

सुपरटेक को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, तोड़ने होंगे 40 मंजिला एमरल्ड कोर्ट के 2 अवैध टावर

सुपरटेक को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, तोड़ने होंगे 40 मंजिला एमरल्ड कोर्ट के 2 अवैध टावर

बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के चेहरे पर फेंकी गई स्याही, हिरासत में तीन लोग

बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के चेहरे पर फेंकी गई स्याही, हिरासत में तीन लोग

कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर फिर PM मोदी की फोटो लगाने के लिए तैयार सरकार

कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर फिर PM मोदी की फोटो लगाने के लिए तैयार सरकार

Kisan Aandolan:  दीप सिद्धू को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

Kisan Aandolan: दीप सिद्धू को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सप्ताहिक राशिफल,दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों आवंटन की घोषणा की… August 14, 2022
  •  महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत August 14, 2022
  • नहीं रहे भारत के वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला August 14, 2022
  • CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- बम से उड़ाएंगे, लखनऊ पुलिस अलर्ट August 13, 2022
  • Attack on Salman Rushdie : कौन है सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाला हादी मतार August 13, 2022
  • जन्म से मुस्लिम नहीं है समीर वानखेड़े, कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने दी क्लीन चिट August 13, 2022
  • Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा August 13, 2022

Category

  • Andhra Pradesh (10)
  • Arunachal Pradesh (3)
  • Assam (6)
  • E-paper (65)
  • Haryana (17)
  • Himachal Pradesh (12)
  • jammu and kashmir (56)
  • Karnataka (53)
  • Kerala (17)
  • kolkata (45)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (279)
  • Spiritual (31)
  • Tamil Nadu (16)
  • Telangana (20)
  • Uttarakhand (40)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (464)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (6)
  • उत्तर प्रदेश (328)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (129)
  • कोरोना (500)
  • क्राइम (607)
  • खेल (146)
  • गुजरात (48)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (20)
  • टेक (40)
  • ताजा खबरें (1,441)
  • दिल्ली NCR (218)
  • देश विदेश (287)
  • पंजाब (108)
  • प्रदेश (24)
  • बड़ी खबर (1,669)
  • बिहार (57)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (420)
  • मध्य प्रदेश (42)
  • मनोरंजन (677)
  • महाराष्ट्र (641)
  • राजनीति (635)
  • राजस्थान (38)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (104)
  • हेल्थ (235)
  • हैदराबाद (5)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • ताजा खबरें
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • मनोरंजन

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d bloggers like this: