Sunday, August 14, 2022
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home अन्य

हैदराबाद मुक्ती संग्राम : 21 अगस्त/बलिदान-दिवस, पत्रकार शोएबुल्लाह का बलिदान

Admin by Admin
August 21, 2020
in अन्य
0 0
0
हैदराबाद मुक्ती संग्राम : 21 अगस्त/बलिदान-दिवस, पत्रकार  शोएबुल्लाह का बलिदान
0
SHARES
170
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

देशसेवा एवं सत्य की रक्षा में जिन पत्रकारों ने अपना बलिदान दिया, उनमें भाग्यनगर (हैदराबाद) के शोएबुल्लाह का नाम भी स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता है। शोएब का जन्म 12 अक्तूबर, 1920 को आन्ध्र प्रदेश के वारंगल जिले के महबूबाबाद में हुआ था। उनके पिता वहाँ रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधिकारी थे। घर में स्वतन्त्रता आन्दोलन की चर्चाओं का प्रभाव बालक शोएब के मन पर भी पड़ा। क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला खाँ के बलिदान के बाद उनका मन भी देशसेवा के लिए मचलने लगा।

शोएब को बचपन से ही लिखने का शौक था। उन दिनों बहुत कम मुसलमान अच्छी शिक्षा पाते थे; पर शोएब ने स्नातक तक की शिक्षा पायी। ऐसे में उन्हें कोई भी अच्छी सरकारी नौकरी मिल सकती थी; पर वह पत्रकार बनना चाहते थे। उन दिनों वहाँ श्री नरसिंहराव के ‘रैयत’ नामक उर्दू अखबार की बड़ी धूम थी। उसमें अंग्रेजों तथा निजाम के अत्याचारों की खुली आलोचना होती थी। शोएब पचास रु. महीने पर वहाँ उपसम्पादक बन गये।

उन दिनों निजाम उस्मान अली के राज्य में रजाकारों का आंतक फैला था। लूटपाट, हत्या, हिंसा, आगजनी, बलात्कार, धर्मान्तरण उनके लिए सामान्य बात थी। निजाम उन्हें समर्थन देता ही था। 15 अगस्त को भारत स्वतन्त्र हो गया; पर अंग्रेजों ने रजवाड़ों को भारत या पाकिस्तान के साथ जाने अथवा स्वतन्त्र रहने की छूट दे दी। निजाम के राज्य में 90 प्रतिशत जनता हिन्दू थी। फिर भी वह स्वतन्त्र रहना या फिर पाकिस्तान के साथ जाना चाहता था। क्रांतिकारीयो के नेतृत्व में वहाँ की जनता इसके विरुद्ध आन्दोलन चला रही थी।

रैयत समाचार पत्र इन सबका पर्दाफाश करता था। इस कारण निजाम ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया; पर इससे नरसिंहराव और शोएब ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने ‘इमरोज’ नामक पत्र निकाला और अब वे इसके माध्यम से आग उगलने लगे। 19 अगस्त, 1948 को हैदराबाद के ‘जमरूद थियेटर’ में रजाकारों का सम्मेलन था। वहाँ रजाकारों के मुखिया कासिम रिजवी ने अपने भाषण में कहा कि जो हाथ हमारे खिलाफ लिखते हैं, उन्हें काट दिया जाएगा। यह शोएब के लिए खुली धमकी थी। फिर भी ‘इमरोज’ ने अगले दिन इस भाषण की प्रखर आलोचना की।

21 अगस्त, 1948 की रात में जब शोएब काम समाप्त कर अपने साले रहमत के साथ घर वापस जा रहा था, तो रजाकारों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने शोएब पर पीछे से गोली चलायी। जब वह गिर गया, तो उन्होंने तलवार से उसके दोनों हाथ काट दिये। रहमत का भी एक हाथ और दूसरे हाथ की उंगली काट दी गयी। लोगों ने घायल शोएब को घर पहुँचाया। कुछ ही देर में अपनी माँ, पत्नी और बेटी के सम्मुख उसने प्राण त्याग दिये।

भारत के गृहमन्त्री सरदार पटेल के पास सब समाचार पहुँच रहे थे। उन्होंने 13 सितम्बर को वहाँ सेना भेज दी। तीन दिन में ही सेना ने निजाम और रजाकारों के आतंक से जनता को मुक्ति दिला दी। हैदराबाद का विलय भारत में तो हो गया; पर 17 सितम्बर, 1948 को जब वहाँ तिरंगा झण्डा फहराया, तो उसे देखने के लिए शोएबुल्लाह जीवित नहीं था।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ठाणे मनपा के विद्यार्थी वर्चुवल क्लास द्वारा लेंगे शिक्षा, महापौर नरेश म्हस्के ने किया वर्चुवल क्लास रूम का उद्घाटन

Next Post

नोरा फतेही को इंटरनेशनल डीजे स्नेक ने कहा क्वीन

Next Post
नोरा फतेही को इंटरनेशनल डीजे स्नेक ने कहा क्वीन

नोरा फतेही को इंटरनेशनल डीजे स्नेक ने कहा क्वीन

RECOMMENDED NEWS

जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज Musa Yamak का मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन

जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज Musa Yamak का मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन

बुचा नरसंहार पर संसद में बोले डॉ. एस जयशंकर- मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता

बुचा नरसंहार पर संसद में बोले डॉ. एस जयशंकर- मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता

मुंह के अल्सर के उपचार के लिए शरद पवार की सर्जरी

मुंह के अल्सर के उपचार के लिए शरद पवार की सर्जरी

महाराष्ट्र: महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर फिर मुसीबत में फंसी कंगना, कांग्रेस ने दी केस दर्ज कराने की चेतावनी

महाराष्ट्र: महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर फिर मुसीबत में फंसी कंगना, कांग्रेस ने दी केस दर्ज कराने की चेतावनी

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सप्ताहिक राशिफल,दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- बम से उड़ाएंगे, लखनऊ पुलिस अलर्ट August 13, 2022
  • Attack on Salman Rushdie : कौन है सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाला हादी मतार August 13, 2022
  • जन्म से मुस्लिम नहीं है समीर वानखेड़े, कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने दी क्लीन चिट August 13, 2022
  • Har Ghar Tiranga: अमित शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया झंडा August 13, 2022
  • सोनिया गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित August 13, 2022
  • CWG 2022 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, खेल मंत्री भी रहे मौजूद August 13, 2022
  • अब किरायेदारों को भी चुकाना होगा 18 फीसदी GST, जानें किन लोगों के लिए है ये नियम August 12, 2022

Category

  • Andhra Pradesh (10)
  • Arunachal Pradesh (3)
  • Assam (6)
  • E-paper (65)
  • Haryana (17)
  • Himachal Pradesh (12)
  • jammu and kashmir (56)
  • Karnataka (53)
  • Kerala (17)
  • kolkata (45)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (279)
  • Spiritual (31)
  • Tamil Nadu (16)
  • Telangana (20)
  • Uttarakhand (40)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (464)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (6)
  • उत्तर प्रदेश (328)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (129)
  • कोरोना (500)
  • क्राइम (607)
  • खेल (146)
  • गुजरात (48)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (20)
  • टेक (40)
  • ताजा खबरें (1,440)
  • दिल्ली NCR (218)
  • देश विदेश (287)
  • पंजाब (108)
  • प्रदेश (24)
  • बड़ी खबर (1,669)
  • बिहार (57)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (420)
  • मध्य प्रदेश (42)
  • मनोरंजन (677)
  • महाराष्ट्र (641)
  • राजनीति (633)
  • राजस्थान (38)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (104)
  • हेल्थ (235)
  • हैदराबाद (5)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • ताजा खबरें
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • मनोरंजन

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d bloggers like this: