आधुनिक समय में सेहतमदं रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान जरूरी है। खासकर डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर कोताही बरतते हैं, तो यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है।
डायबिटीज तीन प्रकार के होते हैं। इसमें टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। डॉक्टर हमेशा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर ईमानदारी से ध्यान देने की सलाह देते हैं।
अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, कई शोध में खुलासा हो चुका है कि मैकाडामिया नट्स (Macadamia Nuts) बढ़ते वजन और शुगर को कंट्रोल करने में सक्षम है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी मैकाडामिया नट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे देर तक पेट भरा रहता है।