Tuesday, September 26, 2023
DRNews
  • होम
  • Breaking News
  • Fresh News
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Chhattisgarh
    • Jharkhand
    • Punjab
  • Crime
  • politics
  • Sports
    • IPL
  • World
  • Entertainment
  • Other
    • Corona
    • Tech
    • Astro
    • Business
    • Local
LIVE
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
  • होम
  • Breaking News
  • Fresh News
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Chhattisgarh
    • Jharkhand
    • Punjab
  • Crime
  • politics
  • Sports
    • IPL
  • World
  • Entertainment
  • Other
    • Corona
    • Tech
    • Astro
    • Business
    • Local
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Other Health

आम आदमी स्ट्रोक को कैसे जानें? डा.सतनाम सिंह छाबड़ा

Admin by Admin
February 10, 2022
in Health
0 0
0
आम आदमी स्ट्रोक को कैसे जानें?  डा.सतनाम सिंह छाबड़ा
0
SHARES
75
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

स्ट्रोक और ब्रेन अटैक दो अलग-अलग प्रकार के होते हैं-इस्केमिक प्रकार का ब्रेन अटैक मस्तिष्क में रक्तआपूर्ति कम हो जाने के कारण होता है जिसकी वजह रक्त आपूर्ति करने वाली आर्टरी में ब्लॉकेज मानी जाती है। यह ब्लॉकेज शरीर में कहीं भी रक्तथक्का बन जाने से हो सकता है, जो धीरे-धीरे मस्तिष्क की आर्टरी तक पहुंच जाता है और व्यवधान पैदा करता है। एथेरोस्क्लेरोटिक गंदगी के कारण रक्तनलिका (आर्टरी) संकीर्ण होने के बाद यह व्यवधान या ब्लॉकेज पैदा होता है। हेमोरेजिक प्रकार का ब्रेन अटैक मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण होता है, जिसकी वजह हाइपरटेंशन, धमनियों की कमजोर दीवारों में दरार (रक्तनलिकाओं में सूजन वाला क्षेत्र), वैस्क्यूलर विकृति (विकृत रक्तनलिकाएं फुलने से बने क्षेत्र) और कई अन्य कारक हैं।
ब्रेन अटैक के लक्षण
ब्रेन अटैक के शुरुआती लक्षण और संकेत हैंचेहरे, बांह, पैर (खासकर शरीर के एक तरफ) में अचानक संवेदन शून्यता या कमजोरी, अचानक भ्रम की स्थिति, बोलने या किसी बात को समझने में दिक्कत, एक या दो आंखों से देखने में अचानक दिक्कत, चलने में अचानक तकलीफ, चक्तर आना, संतुलन या समन्वय का अभाव, आम तौर पर सब्राकनोइड हेमरेज में बिना वजह अचानक भयंकर सिरदर्द होने लगता है। इसके साथ ही उल्टी, दौरा या मानसिक चेतना का अभाव जैसी शिकायतें भी होती हैं। इन मामलों में नॉन-कॉन्ट्रास्ट सीटी तत्काल करा लेना चाहिए।
कितनी खतरनाक है यह बीमारी?
स्ट्रोक के कारण मस्तिष्क में नुकसान से पूरा शरीर प्रभावित हो सकता है-जिसके परिणामस्वरूप आंशिक से लेकर गंभीर विकलांगता तक आ सकती है। इनमें पक्षाघात, सोचने, बोलने की दिक्कतें और भावनात्मक समस्याएं शामिल हैं। भारत जैसे निम्न आय और मध्य आय वर्ग वाले देश में असमय मौत और विकलांगता लिए स्ट्रोक एक अहम कारण बनता जा रहा है क्योंकि इन जगहों की जनसंख्या स्थितियां बदली हैं और कई प्रमुख परिवर्तनकारी रिस्क फैक्टर्स बढ़े हैं। स्ट्रोक झेल चुके ज्यादातर लोग विकलांगता की स्थिति में जी रहे हैं और लंबे समय से उनके स्वास्थ्यलाभ तथा देखभाल का जिम्मा उनका परिवार ही उठा रहे हैं जिस वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और बदतर हो रही है।
किस वजह से होती है यह बीमारी?
मस्तिष्क तक रक्तकी सप्लाई करने वाली आर्टरी में ब्लॉकेज हो जाने के कारण मस्तिष्क तक सप्लाई घट जाने के कारण ब्रेन अटैक होता है। यह ब्लॉकेज शरीर में कहीं भी रक्तथक्का बन जाने से हो सकता है, जो धीरे-धीरे मस्तिष्क की आर्टरी तक पहुंच जाता है और व्यवधान पैदा करता है। यह एथेरोस्क्लेरोटिक गंदगी के कारण संकीर्ण होती आर्टरी में रक्तथक्का जमने से हो सकता है। इसके कई रिस्क फैक्टर्स हो सकते हैं-जिन रिस्क फैक्टर्स में आप सुधार नहीं ला सकते हैं। उम्र-उम्र बढने के साथ ही खतरा भी बढ़ता जाता है। लिंग- पुरुषों में स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। नस्ल- पश्चिमी देशों की तुलना में भारतीय सहित एशियाइयों में स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है पारिवारिक पृष्ठभूमि भी स्ट्रोक और हृदय रोग में अहम भूमिका निभाती है, जिन रिस्क फैक्टर्स में सुधार किया जा सकता है, हाइपरटेंशन- 140/90 एमएमएचजी से अधिक रक्तचाप अटैक का खतरा पर्याप्त रूप से बढ़ा देता है। दरअसल हाइपरटेंशन को ‘खामोश हत्यारा’ भी कहा जाता है।
हृदय रोग- एट्रियल फाइब्रिलेशन जैसे रोग और अन्य डिसऑर्डर इस खतरे को बढ़ा देता है। कैरोटिड आर्टरी रोग- कैरोटिड (ग्रीवा) धमनियां मस्तिष्क तक रक्तसप्लाई करती हैं और इसके संकीर्ण होने से ब्रेन अटैक की संभावना बढ़ जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल- यह भी खतरा बढ़ाता है। धूम्रपान- धूम्रपान करने वालों को अधिक खतरा रहता है, जो धूम्रपान त्यागने से ही कम हो सकता है। डायबिटीज- यह भी खतरा बढ़ाता है, इसे खानपान, गोलियों या इंसुलिन से नियंत्रित किया जा सकता है। मोटापा- बहुत अधिक वजन, खासकर कमर के पास का वजन बढने से खतरा बढ़ाता है। गैरकानूनी दवाएं-नसों में ली जाने वाले मादक पदार्थ, कोकीन के दुरुपयोग से यह खतरा बढ़ता है। उच्च रक्तचाप स्ट्रोक का एकमात्र सबसे बड़ा खतरा है जो ब्लॉकेज (इस्केमिक स्ट्रोक) के कारण 50 प्रतिशत स्ट्रोक का कारण बनता है। यह मस्तिष्क (जिसे हेमरेजिक स्ट्रोक कहा जाता है) में रक्तस्राव का खतरा भी बढ़ाता है। अच्छी खबर यह है कि कई क्लिनिकल ट्रायल्स से स्पष्ट हुआ है कि हाइपरटेंशन का दवाओं से इलाज कराने पर स्ट्रोक से बचा जा सकता है और एक अन्य शोध से भी स्पष्ट हुआ है कि एंटीहाइपरटेंसिव दवा उपचार से 32 प्रतिशत तक स्ट्रोक का खतरा कम हुआ है।

डा.सतनाम सिंह छाबड़ा
डायरेक्टर,
न्यूरो एंड स्पाइन डिपाटमेंट, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: brain strokestroke
Previous Post

UP Election 1st Phase: पहले चरण का मतदान खत्म, 6 बजे तक 60.31% लोगों ने की वोटिंग

Next Post

उत्तर भारतीय समाज के समर्थन में मुंबई कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।

Next Post
उत्तर भारतीय समाज के समर्थन में मुंबई कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।

उत्तर भारतीय समाज के समर्थन में मुंबई कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।

RECOMMENDED NEWS

गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा नाम

गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा नाम

प्रियंका गांधी के काफिले का हुआ ऐक्सिडेंट, 4 गाड़ियां आपस में भिड़ीं

प्रियंका गांधी के काफिले का हुआ ऐक्सिडेंट, 4 गाड़ियां आपस में भिड़ीं

Winter:कोल्ड-कफ (Cold-Cough)की समस्या को बढ़ाती हैं ये 6 चीजें

Winter:कोल्ड-कफ (Cold-Cough)की समस्या को बढ़ाती हैं ये 6 चीजें

दिल्ली: गाजीपुर फूल मंडी में मिले संदिग्ध बैग से IED बरामद, गड्ढे में डालकर किया गया डिफ्यूज

दिल्ली, पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, SSB जवान घायल

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, शादी नहीं? शादी में मोदी को समस्या क्या है- असुद्ददीन ओवैसी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Devshayani Ekadashi Special : भगवान विट्ठल अपने कानों में मछली क्यों पहनते हैं? जानिए इसके पीछे की कहानी

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबई : बैंड स्टैंड के समुद्र में डूबी महिला का मिला शव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली आबकारी घोटाले में बीआरएस नेता के. कविता को राहत September 26, 2023
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई में की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना September 26, 2023
  • रुबीना दिलैक ने खुद किया प्रेग्नेंट होने का ऐलान, बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की September 26, 2023
  • राशिफल : 26 सितम्बर, 2023 September 26, 2023
  • शादी में छाता लेकर नाचे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, वीडियो वायरल September 26, 2023
  • असित मोदी को लेकर शैलेश लोढ़ा का बड़ा दावा September 26, 2023
  • कावेरी पर कोहराम, तमिलनाडु को पानी देने के खिलाफ बेंगलुरु बंद, किसानों ने किया प्रदर्शन September 26, 2023

Category

  • Andhra Pradesh (16)
  • Article (38)
  • Arunachal Pradesh (7)
  • Assam (16)
  • Astro (472)
  • Bihar (112)
  • Blog (39)
  • Breaking News (2,457)
  • Business (493)
  • Chhattisgarh (26)
  • Corona (519)
  • Crime (823)
  • Delhi NCR (466)
  • Education (114)
  • Entertainment (1,477)
  • Fresh News (1,954)
  • Gujarat (126)
  • Haryana (40)
  • Health (253)
  • Himachal Pradesh (51)
  • Hyderabad (18)
  • IPL (84)
  • jammu and kashmir (100)
  • Jharkhand (47)
  • Karnataka (93)
  • Kerala (24)
  • kolkata (77)
  • Ladakh (1)
  • Life Style (13)
  • Local (295)
  • Madhya Pradesh (142)
  • Maharashtra (948)
  • Manipur (15)
  • Mizoram (2)
  • Mumbai (406)
  • National (916)
  • Odisha (14)
  • Other (484)
  • politics (1,059)
  • Punjab (141)
  • Rajasthan (91)
  • Sikkim (1)
  • Spiritual (46)
  • Sports (286)
  • State (44)
  • Tamil Nadu (28)
  • Tech (49)
  • Telangana (47)
  • Uttar Pradesh (473)
  • Uttarakhand (118)
  • Video (11)
  • West Bengal (49)
  • World (515)
  • Youtube Channel (128)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • Breaking News
  • Fresh News
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Chhattisgarh
    • Jharkhand
    • Punjab
  • Crime
  • politics
  • Sports
    • IPL
  • World
  • Entertainment
  • Other
    • Corona
    • Tech
    • Astro
    • Business
    • Local

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d bloggers like this:
      Verified by MonsterInsights