मुंबई का सं अगस्त के पहले पखवाड़े में 10 हजार नए पेड़ों को लगाने के लिए उत्तर मुम्बई के सांसद गोपाल शेट्टी के तत्वावधान में ‘मिशन 10 हजार’ की शुरुआत की गई थी। इस संकल्प को पूरा करते हुए कांदीवली पूर्व के वार्ड क्र. 27 में नगरसेविका सुरेखा पाटील के संयोजन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन अन्ना भाऊ साठे उद्यान में किया गया।
कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी ने वृक्षारोपण करते हुए उत्तर मुंबई के सभी भाजपा विधायकों, नगरसेवकों का धन्यवाद करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए उत्साहवर्धन किया। शेट्टी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बढ़ती आबादी के लिए आवश्यक ऑक्सीजन के लिए हमें वृक्षारोपण का व्रत लेना ही चाहिए। इस अवसर पर मुम्बई महानगर पालिका के आर दक्षिण विभाग की गार्डन अधिकारी, मंडल महामंत्री प्रमोद पांडेय के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।