मुंबई : कान्यकुब्ज मंडल मुंबई के वार्षिक कैलेंडर 2021 का विमोचन महाराष्ट्र विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शुभ हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मंत्री एवं ट्रस्टी अजय अ. शुक्ल, ट्रस्टी अरविंद अवस्थी, रोहित तिवारी, कमलेश शुक्ला, भूपेश शुक्ला और शानू शुक्ला उपस्थित थे।