मुंबई। मध्य रेल रविवार एक अगस्त को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।
ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन
सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक
सुबह 9.37 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट/सेमी फास्ट लाइन की सेवाओं को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित हाल्ट के अनुसार रुकेगी और गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी. सुबह 10.26 बजे से दोपहर 3.19 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट/सेमी फास्ट लाइन की सेवाओं को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो अपने निर्धारित हाल्ट के अनुसार रुकेगी और गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी.
पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन
सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक
(बेलापुर-खारकोपर बीएसयू लाइन छोड़कर)
सुबह 10.49 बजे से शाम 4.01 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए पनवेल से छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी. सुबह 9.01 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी. सुबह 10.15 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक नेरुल से खरकोपर के लिए छूटने वाली डाउन बीएसयू लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक खारकोपर से नेरुल के लिए छूटने वाली अप बीएसयू लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी.
ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर और खरकोपर के बीच बीएसयू लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी.