मुंबई-अधिक से अधिक गुजराती समाज को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए नई कवायद शुरू की गयी है. मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष भरतभाई पारेख ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ से मंत्रणा के बाद गुजराती सेल की नई कार्यकारिणी घोषित की है। इस पुनर्गठित कार्यसमिति में पदाधिकारियों समेत 30 लोगों को शामिल किया गया है।सेल के अध्यक्ष भरत पारेख के अनुसार व्रजेश व्यास, अब्बास कपासी तथा नीलेश दलाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
जबकि गुणवंत सेठ, डॉ. कृष्णराज आचार्य, आशीष जोशी, कुमार शाह, दीक्षिता शाह, डॉ. किरण पटेल, ईश्वरभाई पाडिया, त्र्यंबक पारेख, प्रवीण शाह, विक्की व्यास, हरेंद्र पंड्या, धीरजलाल शाह, पूर्वांग गांधी, हीराभाई हरिया, अस्पी खटाउ को उपाध्यक्ष बनाया गया है. उपेन्द्र त्रिवेदी, सागर ममतोरा, केतन मेहता, दिनेश शाह, विनय शाह, अर्चना ब्रह्मभट्ट, जनक मेहता, डॉ. पृथ्वीराज देसाई, धीरेन तन्ना, वनिता भट्ट, जयेश सेठ, मनोज नाथवानी, विपुल वोरा, महेश मिस्त्री तथा वीरेन्द्र माधनी को महासचिव नियुक्त किया गया है. इसी तरह से धर्मेन्द्र वसंत, योगेश चीतलिया, महेंद्र निर्मल, भरत एच. सोलंकी, कुमारी दिगिशा मोढ, गौरांग पटेल, अशोक त्रिवेदी, सत्येन खत्री, विपुल गोदा, शैलेश भगत, चेतन संघवी, मेहुल फुरिया, नितेश सोलंकी, केतन पी. शाह, चिराग रामभ्य तथा कन्हैयालाल पटेल को सचिव बनाया गया है.