मुंबई का सं मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल को और सशक्त बनाने के लिए सेल के मुंबई अध्यक्ष भरत भाई पारेख ने 2 और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके तहत प्रशांत गज्जर को तत्काल प्रभाव से दक्षिण मध्य मुंबई का जिला अध्यक्ष तथा जयेश शाह को उत्तर मुंबई के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ ने प्रशांत गज्जर को भारतभाई पारेख की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर राजूभाई ठक्कर, उपेंद्र त्रिवेदी, नीलेश दलाल, शिवकुमार लाड, संदीप शुक्ला, महेंद्र मुंगेकर आदि मौजूद थे। जयेश शाह को भी नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय कांग्रेस के कई गणमान्य मौजूद थे। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने मुंबई प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों तथा भरत भाई पारेख के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दोनों नियुक्तियों से गुजराती समाज के कांग्रेसियों में खुशी है। अब तक भरत पारेख मुंबई प्रदेश के अन्तर्गत आने वाले 5 जिलों में सेल के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुके हैं। जल्द ही एक बचे जिले में नियुक्ति की जाएगी। एकनाथ गायकवाड़ ने कांग्रेस से गुजराती समाज को जोड़ने के लिए भरत पारेख द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।