मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री और कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों को एकजुट करने के लिए संकल्प यात्रा निकालने का एलान किया है। DRV न्यूज़ की खास पेशकस में एडिटर इन चीफ सैयद सलमान से रूबरू होते हुए उन्होंने इसका एलान किया। सिंह ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा उत्तर भारतीयों को एकजुट करने के लिए होगी, जो पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी।
संकल्प यात्रा के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा कि वे इसके जरिए करीब 1 लाख उत्तर भारतीयों से मिलेंगे। इतना ही नहीं खुद को फ्रीलांस राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी भले ही छोड़ दी है पर राजनीति में उनकी सक्रियता बनी रहेगी और यह संकल्प यात्रा उत्तर भारतीयों के जनजागरण के लिए समर्पित रहेगी।