फतेहाबाद, 19 मई । भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिकरत की।
बैठक शुरू करने से पहले उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उनकी आत्मिक शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए मुख्य वक्ताओं ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलिब्धयों पर प्रकाश डाला। बैठक में पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ९ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महाजनसम्पर्क अभियान चलाए जाने पर मंथन किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक जिलाभर में महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक देश में नई नई योजनाओं की झड़ी लगी हुई है, जिसका आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कश्मीर से केन्द्र सरकार ने धारा 370 को हटाया, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने का रास्ता साफ किया। इन 9 वर्षों में पीएम मोदी की सरकार ने देश को आत्म निर्भर बनाया। कोरोना जैसी महामारी से लडऩे के लिए देशवासियों को मजबूत बनाया। केन्द्र सरकार का अनुसरण करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक योजनाएं लागू कर प्रदेशवासियों को उत्थान किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन