Navratri 2021: बुधवार यानी कल पितृ पक्ष समाप्त होने जा रहा है और गुरुवारा यानी 7 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की मान्यता है। कलश स्थापना को ही घट स्थापना भी कहते हैं। अखंड ज्योति जलाते हैं। नौ दिनों का उपवास रखते हैं। आज से नौ दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी। आज पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा है।
मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। इस बार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा में विशेष रंग के कपड़े धारण कर मां दुर्गा की पूजा करें। नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है।
नवरात्र के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े (Navratri Nine days and Colours)…
– पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, इस दिन आप पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनें, पीला रंग पहनना खासतौर से शुभ होगा।
– नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है। इसलिए काले रंग के कपड़े ना पहनें।
– नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा होती है। इस पूजा में हरे रंग के कपड़े धारण करें।
– नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन आप ग्रे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं।
– नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन आप नारंगी रंग को पहन सकते है। मां दुर्गा को नारंगी रंग पसंद होता है।
– नवरात्र के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है।
– नवरात्र के छठें दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है. इस दिन के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है।
– नवरात्र के 7वें दिन कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन कहा जाता है कि नीला रंग पहनना शुभ होता है।
– नवरात्र के 8वें दिन महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है. इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर ही पूजा करें।
– नवरात्र के 9वें दिन मां सिद्दात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है। इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां की पूजा करें और कन्याओं को खिलाएं।
प्रतिपदा तिथि घटस्थापना शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ नौ दिन के लिए देवी मां का पूजन शुरू किया जाता है. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें। 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है। इसी समय घटस्थापना करने से नवरात्रि फलदायी होते हैं।
अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 06 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को शाम 04 बजकर 34 मिनट से
अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 07 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर
घटस्थापना मुहूर्त- 07 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक।
शारदीय नवरात्रि 2021 तिथियां
7 अक्टूबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा
8 अक्टूबर (दूसरा दिन)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
9 अक्टूबर (तीसरा दिन)- मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
10 अक्टूबर (चौथा दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा
11 अक्टूबर (पांचवां दिन)- मां कात्यायनी की पूजा
12 अक्टूबर (छठवां दिन)- मां कालरात्रि की पूजा
13 अक्टूबर (सातवां दिन)- मां महागौरी की पूजा
14 अक्टूबर (आठवां दिन)- मां सिद्धिदात्री की पूजा
15 अक्टूबर- दशमी तिथि– ( व्रत पारण), विजयादशमी या दशहरा