अंडर-19 एशिया कप में आज टूर्नामेंट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका का स्कोर 35 ओवर के बाद 83/8 है। बारिश के चलते करीब दो घंटे मैच रुका रहा। अब मुकाबला 38 ओवर तक खेला जाएगा।
भारतीय टीम 8वीं बार U-19 एशिया कप का फाइनल खेल रही है। टीम अभी तक कुल 7 बार ये खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2012 में भारत और पाकिस्तान जॉइंट विनर रहे थे। आज भी अगर बारिश के चलते मुकाबला रद्द कर दिया गया, तो भारत और श्रीलंका को अंडर-19 वर्ल्ड कप के नियमों के आधार पर जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा।
SL के बल्लेबाजों ने किया निराश
श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में रवि कुमार चामिंडु विक्रमसिंघे को आउट कर टीम को पहला झटका पहुंचाया। विक्रमसिंघे 2 रन बनाकर आउट हुए। राज बावा के खाते में SL का दूसरा विकेट आया, उन्होंने शेवोन डेनियल 6 रन को आउट किया।
अंजला बंडारा 9 रन बनाकर कौशल तांबे की गेंद पर LBW आउट हुए। कौशल ने इसके बाद पवन पथिराजा (4 रन) को बोल्ड किया। SL का 5वां विकेट सदिशा राजपक्षे (14 रन) के रूप में गिरा। उनका विकेट विकी ओस्तवाल ने हासिल किया।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत के सामने 99 रन का लक्ष्य है। बारिश की वजह से यह मैच 38 ओवर का हो चुका है। इस मैच में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन रन पर ही उसका पहला विकेट गिर चुका था। इसके बाद लगातार अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और अंत में यह टीम नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पाई। बारिश के कारण इस मैच से 12 ओवर कम किए गए। अगर ऐसा नहीं होता तो लंका के लिए पूरे 50 ओवर खेलना भी मुश्किल था।
भारतीय गेंदबाजों का धमाल
फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की टीम को 106 रनों पर रोका। भारत के लिए विकी ओस्तवाल ने तीन, कौशल ताम्बे ने दो और राज बावा, रवि कुमार, राजवर्धन ने एक-एक विकेट लिया। वहीं श्रीलंका का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। अब टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए 38 ओवर में 99 रनों का पीछा करना काफी आसान होगा।
श्रीलंका की टीम मुरझाई
श्रीलंकाई टीम इस मैच में खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और 106 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका और छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 19 रन रोद्रिगू ने बनाए। श्रीलंका का पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर ही गिर गया। भारत के रवि कुमार ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। चामिंदु विक्रमासिंघे दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद राज बावा ने 15 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने शेवन डेनियल को अराध्य यादव के हाथों कैच कराया। डेनियल छह रन बना सके। इसके बाद कौशल तांबे ने अंंजाला बंदारा को एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन भेजा। वे नौ रन बना सके।