अजूबा क्रिकेट में ही होता है। अब ये किसी अजूबे से कम है क्या कि 2 गेंदों में 27 रन बन जाए। क्रिकेट में हो सकता है। यहाँ सबकुछ सम्भव है। अब देखिए न, शारजांह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2020 का चौथा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 216 रन बनाए हैं। राजस्थान ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो गेंदो में 27 रन बना डाले। दरअसल, 19 ओवर में राजस्थान का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 186 रन था। इसके बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी आखिरी ओवर में गेंद लुंगी नगिदी को सौंपी। नगिदी के सामने आर्चर ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद अगली गेंद पर भी आर्चर ने छक्का लगा दिया। इसके बाद नगिदी ने अगली गेंद नो बॉल फेंकी, आर्चर ने इसपर भी छक्का जड़ दिया। इस तरह इस गेंद पर सात रन मिले। इसके बाद नगिदी ने अगली भी गेंद भी नो बॉल फेंकी, जिसपर आर्चर ने दोबारा छक्का लगा दिया। इस तरह इस गेंद पर भी सात रन मिले।इसके बाद नगिदी ने वाइड गेंद डाली। इस तरह आर्चर ने सिर्फ दो गेंदो में 27 रन बना डाले।आर्चर ने सिर्फ 8 गेंदो में 27 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली।उनके साथ टॉम कर्रन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले संजू सैमसन ने 74 और स्टीव स्मिथ ने 69 रनों की पारियां खेली। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सपर किंग्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया।