आईपीएल सीजन 13 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दिए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई अपने 5 विकेट खोकर 20 ओवरों में केवल 131 रन बना सका और हार बैठा। ये चेन्नई की तीन मैचों में दूसरी हार है और दिल्ली की दो मैचों में दोनों में जीत है। धोनी की दयनीय हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके साथ रविंद्र जडेजा थे मगर अंतिम ओवर में यानी जीतने के लिए 6 गेंदो पर 36 रन बनाने थे। अब या तो 6 गेंदों पर 6 छक्के पड़ते या फिर नोबल, वाइड बाल करके ही रन बनते जो लगभग असम्भव था। और मजा ये कि धोनी 15 रन पर आउट हो गए। चेन्नई के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा था। 131 रन पर 20 ओवरों का मैच खत्म हुआ और इस तरह दिल्ली ने एक बार फिर मैच जीत कर आईएपील में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है।इससे पहले दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 64 और रिषभ पंत नाबाद 37 ने सबसे अधिक रन बनाए। वहीं दूसरी ओर सीएसके टीम की ओर से पीयूष चावला ने दो विकेट चटकाए। मालूम हो इस मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।पृथ्वी शा के साथ आज शिखर धवन ने भी अपने हाथ खोले थे। उनके बल्ले से 27 गेंदो में 35 रन निकले जिसमे 1 छक्का और 3 चौके शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर 26 रन पर आउट हो गए तो इसके बाद उतरे धाकड़ बल्लेबाज स्टोनिस के पास ज्यादा कुछ करने को बचा ही नहीं था क्योंकि तब तक 20 ओवर खत्म हो गए थे। स्टोनिस ने नाबाद 5 रन बनाए। उन्हें केवल 3 गेंद खेंलने को मिली जिसमे एक चौका भी उनके खाते में दर्ज हुआ। इस तरह केवल 3 विकेट पर 175 रन दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए और इसके बाद उतरी धोनी की टीम हड़बड़ा गई। क्योंकि मुरली विजय और वाटसन की जोड़ी महज 34 रन पर आउट होकर पवैलीयन लौट गई थी। एकबार फिर बोझ डुप्लेसिस के कंधों पर आया और उन्होंने चेन्नई को काफी योगदान दिया। मगर अपने ही देश के गेंदबाज रबाडा के वो शिकार बन गए। डुप्लेसिस ने 43 रन बनाए थे। गायकवाड़ और केदार जाधव ने भी टिकाऊ पारी नहीं खेली और क्रमशः 5 और 26 रन बनाकर चलते बने। यानी धोनी पर सारा दारोमदार टूट पड़ा था।
ReplyForward |