Saturday, August 13, 2022
DRNews
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
LIVE
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • बड़ी खबर
  • ताजा खबरें
  • भारत
  • प्रदेश
    • दिल्ली NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • उड़ीसा
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • पंजाब
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
    • आईपीएल (IPL)
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कोरोना
    • टेक
    • ऐस्ट्रो
    • काम की बात
    • लोकल
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home प्रदेश दिल्ली NCR

कोरोना वैक्सीन,चीन,पाकिस्तान,कश्मीर, राम जन्मभूमि, वोकल फॉर लोकल संकल्प … पीएम मोदी

Admin by Admin
August 15, 2020
in दिल्ली NCR, प्रदेश, बड़ी खबर
0 0
0
कोरोना वैक्सीन,चीन,पाकिस्तान,कश्मीर, राम जन्मभूमि, वोकल फॉर लोकल संकल्प … पीएम मोदी
0
SHARES
154
VIEWS
FacebookTwitterWhatsapp

देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचिर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है।पीएम ने कहा कि लेकिन LOC से लेकर LAC तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए और अपनी सेना को मजबूत करने की है। पीएम ने कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है। इससे पहले पीएम ने कहा कि देश के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। पीएम ने कहा कि आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन की बड़े पैमाने पर उत्पादन की है। जब कोरोना शुरू हुआ था तब देश में टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक लैब थी। आज देश में 1,400 से ज्यादा लैब हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ कार्ड में समाहित होगी। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत स्थानीय इकाइयों में है। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय इकाइयों के जनप्रतिनिधि सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ विकास के नए युग को आगे बढ़ा रहे हैं। बीते साल लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर, वहां के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है। यह एक वर्ष जम्मू-कश्मीर के लिए विकास की नई

यात्रा का वर्ष है। यह एक वर्ष जम्मू और कश्मीर में महिलाओं और दलितों को मिले अधिकारों का वर्ष है। यह एक साल जम्मू-कश्मीर में शरणार्थियों के लिए सम्मान की जिंदगी का साल भी है। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की कवायद की जा रही है। देश इस काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वहां चुनाव हो और लोगों के प्रतिनिधि चुने जाएं। पीएम मोदी ने इससे पहले कहा कि एक समय था, जब हमारी कृषि व्यवस्था बहुत पिछड़ी हुई थी। तब सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरें। आज हम सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं। किसानों ने कृषि क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बना दिया है। आत्मनिर्भर भारत की एक अहम प्राथमिकता है – आत्मनिर्भर कृषि और आत्मनिर्भर किसान। किसान को तमाम बंधनों से मुक्त करना हो वो काम हमने कर दिया है। आधुनिक, नए और समृद्ध भारत के निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका है। इसलिए, हम तीन दशकों के बाद नई शिक्षा नीति लाए हैं, जिसका पूरे देश में स्वागत किया गया है, जो नए आत्मविश्वास को बढ़ाती है। 2014 से पहले केवल 5 दर्जन ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं। पिछले 5 वर्षों में, 1.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। आने वाले 1000 दिनों में, राष्ट्र के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। जब भी महिलाओं को अवसर मिला, उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया और इसे मजबूत बनाया। आज देश उन्हें रोजगार के समान अवसर प्रदान कर रहा है। आज महिलाएं कोयला खदानों में काम कर रही हैं, हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ाते हुए आसमान को छू रही हैं। हमने अपनी बेटियों की शादी के लिए न्यूनतम आयु पर पुनर्विचार करने के लिए समिति का गठन किया है। समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद उचित निर्णय लेगी…पीएम मोदी ने कहा कि देश के सामान्य नागरिक की मेहनत का कोई मुकाबला नहीं है। बीते 6 सालों में देश में मेहनत करने वाले लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। बिना किसी भेद-भाव के, पूरी पारदर्शिता के साथ सभी लोगों को कई योजनाओं के द्वारा मदद पहुंचाई गई है। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि दुनिया कोरोना काल में भी भारत पर भरोसा कर रही है। भारत में सुधारों के दौर को दुनिया देख रही है। आज दुनिया इंटर-कनेक्टेड है। इसलिए समय की मांग है कि विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान बढ़ाना चाहिए, इसके लिए भारत को आत्मनिर्भर बनना ही है। जब हमारा अपना सामर्थ्य होगा तो हम दुनिया का कल्याण भी कर पाएंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि आज देश अनेक नए कदम उठा रहा है। इसलिए आप देखिए स्पेस सेक्टर को खुला कर दिया। देश के युवाओं को

अवसर मिल रहा है। हमने कृषि क्षेत्र को बंधनों से मुक्त कर दिया। हमने आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास किया है। सिर्फ कुछ महीना पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आत्मनिर्भर भारत देशवासियों का मंत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के दौरान 130 करोड़ भारतीयों ने आत्मनिर्भर होने का संकल्प लिया है। पूरे देश के दिमाग में ‘आत्मानिर्भर भारत’ है। यह सपना एक प्रतिज्ञा में बदल रहा है। आज 130 करोड़ भारतीयों के लिए आत्मनिर्भर भारत ‘मंत्र’ बन गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस सपने को साकार करेगा। मुझे अपने साथी भारतीयों की क्षमता और आत्मविश्वास पर भरोसा है। एक बार जब हम कुछ करने का निर्णय लेते हैं, तब तक हम आराम नहीं करते हैं जब तक कि हम उस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आजादी का पर्व हमारे लिए आजादी के वीरों को याद करके नए संकल्पों की ऊर्जा का एक अवसर होता है। ये हमारे लिए नई उमंग, उत्साह और प्रेरणा लेकर आता है।अगला आजादी का पर्व जब हम मनाएंगे, तो आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। तो ये हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। गुलामी का कोई कालखंड ऐसा नहीं था, जब हिंदुस्तान में किसी कोने में आजादी के लिए प्रयास नहीं हुआ हो, प्राण-अर्पण नहीं हुआ हो। एक प्रकार से जवानी जेलों में खपा दी। ऐसे वीरों को हम नमन करते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ,अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे सभी कोरोना वॉरियर्स को भी मैं आज नमन करता हूं। हम एक अलग समय से गुजर रहे हैं। मैं आज (लाल किले पर) मेरे सामने छोटे बच्चों को नहीं देख सकता। कोरोना ने सभी को रोक दिया है। प्रधानमंत्री मोदी पहली बार बुलेट प्रूफ शीशे के घेरे में भाषण दे रहे हैं। पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल हमारे देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में रिकॉर्ड 18% की वृद्धि हुई थी। दुनिया ने भारत पर भरोसा दिखाया है क्योंकि हमने अपनी नीतियों, लोकतंत्र और हमारी अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने पर काम किया है। आज, कई बड़ी कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं। हमें ‘मेक इन इंडिया’ के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। पीएम मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में बिना नाम लिए चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विस्तारवाद की सोच ने विस्तार की कई कोशिशें की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विस्तावाद की सोच ने सिर्फ कुछ देशों को गुलाम बनाकर नहीं छोड़ा, बात उन्हीं पर खत्म नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भीषण युद्धों और उसकी भयावहता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सातवीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया और प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। लाल किले से सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने के मामले में अभी वह अटल बिहारी वाजपेयी के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। शनिवार को तिरंगा फहराने के साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार लाल किले पर तिरंगा फहराने के मामले मामले में वाजपेयी को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वह तब भी चौथे स्थान पर ही हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त को सबसे ज्यादा 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है। दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी (16) और तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह (10) हैं। लाल किला पहुंचने पर लाहौरी गेट की तरफ रक्षामंत्री राजनाथ सिह व रक्षा सचिव अजय कुमार उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करके देशवासियों को शुभकामनाएं दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत यहां पहले से ही लाल किले पर मौजूद…लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लखनऊ की बेटी मेजर श्वेता ध्वजारोहण समारोह की कमान संभाली। इससे पहले वह रूस में विक्ट्री डे पर भी भारत के तीनों अंगों की सेनाओं के मार्च पास्ट दल का नेतृत्व कर चुकीं हैं। इस दल का नेतृत्व करने वाली वह पहली महिला सैन्य अधिकारी हैं।मार्च 2012 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से सेना की ईएमई कोर मेंकमीशंड श्वेता लखनऊ के प्रतिष्ठित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) की छात्रा रह चुकीं हैं। वह कम्प्यूटर साइंस से बीटेक हैं। उनके पिता राज रतन पांडेय यूपी सरकार के वित्त विभाग में अतिरिक्त निदेशक हैं, जबकि मां अमिता पांडेय प्रोफेसर हैं। उनकी तैनाती अभी दिल्ली में 505 फील्ड यूनिट में है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण 4000 अतिथियों को ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मेहमानों के बैठने की व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया। शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील हो गई है। दिल्ली पुलिस समेत देश की तमाम सुरक्षा-खुफिया एजेंसियां एलर्ट मोड में हैं। चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा है। लाल किले की 10 किलोमीटर की परिधि में जगह-जगह मचान व मोर्चा बनाए गए हैं। यहां अत्याधुनिक हथियारों से लैश अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। सामने स्थित सभी घरों में रहने वाले लोगों को कार्यक्रम खत्म होने तक अपने घरों के दरवाजे व खिड़कियां बंद रखने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस को लगातार सड़कों पर गश्त करते रहने और हर शख्स पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। लाल किला, आइएसबीटी, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, सिविक सेंटर (निगम मुख्यालय) आदि पांच दर्जन से अधिक ऊंची इमारतों की छतों पर एंट्री एयरक्राफ्ट व एयर डिफेंस गन लगाए गए हैं। सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी शुक्रवार को तैनात कर दिए गए हैं। वे दूरबीन से हर शख्स पर नजर रख रहे हैं। सर्विलांस टीम भी अलर्ट पर है।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
  • WhatsApp
  • Email

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस तरह है मा. राज्यपाल का 15 अगस्त को कार्यक्रम

Next Post

मध्य रेल द्वारा गणेशोत्सव पर कोंकण की ओर 162 विशेष आरक्षित गाड़ियां, बुकिंग 15.8.2020 से प्रारम्भ होंगी

Next Post
मध्य रेल  द्वारा गणेशोत्सव पर कोंकण  की ओर 162 विशेष आरक्षित गाड़ियां, बुकिंग 15.8.2020 से प्रारम्भ होंगी

मध्य रेल द्वारा गणेशोत्सव पर कोंकण की ओर 162 विशेष आरक्षित गाड़ियां, बुकिंग 15.8.2020 से प्रारम्भ होंगी

RECOMMENDED NEWS

सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक की मौत

सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक की मौत

ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

प्रियंका-निक से पहले सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने ये सेलेब्स

प्रियंका-निक से पहले सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने ये सेलेब्स

बेस्ट के बसों में शामिल होगी 100 नई डबल डेकर बसें

बेस्ट के बसों में शामिल होगी 100 नई डबल डेकर बसें

POPULAR NEWS

  • चूनाभट्टी के सड़क पर 10  फीट का अजगर, देखे विडीओ

    चूनाभट्टी के सड़क पर 10 फीट का अजगर, देखे विडीओ

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कुर्ला के भाभा हॉस्पिटल में सुरक्षा कर्मी को विषारी साप ने मारा डंक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर! वैक्सीनेशन सेंटर जाने की जरूरत नहीं, अपनी सोसाइटी में वैक्सीन लगाई जा सकेगी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • छोटे रूढ़िवादी शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपना पैर जमा रही है सेजल शाह

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सप्ताहिक राशिफल,दिनांक 16 नवम्बर 2020 से 22 नवम्बर 2020 तक

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • अब किरायेदारों को भी चुकाना होगा 18 फीसदी GST, जानें किन लोगों के लिए है ये नियम August 12, 2022
  • बिहार में फिर जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस August 12, 2022
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर बोले यति नरसिंहानंद – तिरंगे ने हिंदुओं को बर्बाद किया, भगवा ध्वज लगाएं August 12, 2022
  • दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, 2,000 जिंदा कारतूस बरामद, 6 गिरफ्तार August 12, 2022
  • 15 अगस्त से पहले कश्मीर में टारगेट किलिंग, बांदीपोरा में बिहार के प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या August 12, 2022
  • प्रसाद चिकित्सा संस्थान द्वारा किसानों को फलों के पौधे का वितरण August 10, 2022
  • नरेंद्र मोदी को 2024 की चुनौती दे नीतीश कुमार ने दिए संकेत, क्या संयुक्त विपक्ष का बनेंगे फेस August 10, 2022

Category

  • Andhra Pradesh (10)
  • Arunachal Pradesh (3)
  • Assam (6)
  • E-paper (65)
  • Haryana (17)
  • Himachal Pradesh (12)
  • jammu and kashmir (56)
  • Karnataka (53)
  • Kerala (17)
  • kolkata (45)
  • Life Style (12)
  • Mumbai (279)
  • Spiritual (31)
  • Tamil Nadu (16)
  • Telangana (20)
  • Uttarakhand (40)
  • Youtube Channel (128)
  • अन्य (464)
  • आईपीएल (IPL) (73)
  • उड़ीसा (6)
  • उत्तर प्रदेश (327)
  • ऐस्ट्रो (252)
  • काम की बात (129)
  • कोरोना (500)
  • क्राइम (606)
  • खेल (146)
  • गुजरात (48)
  • छत्तीसगढ़ (13)
  • झारखंड (20)
  • टेक (40)
  • ताजा खबरें (1,437)
  • दिल्ली NCR (217)
  • देश विदेश (286)
  • पंजाब (108)
  • प्रदेश (24)
  • बड़ी खबर (1,668)
  • बिहार (57)
  • ब्लोग (2)
  • भारत (418)
  • मध्य प्रदेश (42)
  • मनोरंजन (677)
  • महाराष्ट्र (640)
  • राजनीति (632)
  • राजस्थान (38)
  • लोकल (294)
  • विडीओ (11)
  • शिक्षा (104)
  • हेल्थ (234)
  • हैदराबाद (5)
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • ताजा खबरें
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • मनोरंजन

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d bloggers like this: