अहमदाबाद, 1 मार्च (हि.स.)। भाजपा ने अपने 4 शहर व जिला के अध्यक्ष से इस्तीफा ले लिया है। इनके खिलाफ शिकायतों और अंदरूनी कलह के कारण यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इन सभी से इस्तीफा लिया है। हालांकि पार्टी के प्रेस नोट में इसे स्वैच्छिक इस्तीफा देने की बात कही गई है।
भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्य के बोटाद जिला, मेहसाणा जिला, भावनगर जिला और भावनगर शहर के पार्टी के अध्यक्षों से इस्तीफा लिया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इन सभी से इस्तीफा मांगा गया। हालांकि पार्टी के प्रेस नोट में प्रदेश मीडिया कन्वीनर डॉ. यग्नेश दवे ने बताया गया कि व्यक्तिगत कारणों से इन सभी अध्यक्षों ने जिम्मेदारी संभालने में असमर्थता जताई है, इस वजह से इन्होंने स्वैच्छिक इस्तीफा दिया है।
