मुंबई का सं आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर उत्तर मुंबई में जगह जगह ध्वजारोहण किया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भी अपने कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों में तिरंगा फहरा कर झंडे को सलामी दी। कोरोना के संकट काल को देखते हुए लोगों ने पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। पुलिस स्टेशनों, स्कूल-कालेजों, सरकारी और निजी संस्थानों में सामाजिक दूरी बनाकर स्वतंत्रता दिवस को संक्षिप्त रूप से मनाया गया।
उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी ने कांदीवली पश्चिम स्थित पोयसर जिमखाना में ध्वजारोहण किया। मालाड पश्चिम में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आर. यू. सिंह की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने मालवणी समेत अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण किया। चारकोप कब विधायक योगेश सागर ने भी जिलाध्यक्ष गणेश खनकर आदि के साथ कांदीवली पश्चिम जिला कार्यालय में तिरंगा फहराया। कांदीवली पूर्व के विधायक अतुल भातखलकर ने विधानसभा में अनेक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ध्वजारोहण किया। विधायक मनीषा चौधरी ने भी दहिसर के अनेक जगह झंडारोहण किया। विधायक प्रकाश सुर्वे ने मागाठाणे विधानसभा में कई जगह ध्वजारोहण किया। विधायक सुनील राणे ने अपनी टीम के साथ बोरीवली में कई जगह झंडावंदन किया। सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन कब तत्वावधान में राजकिशोर तिवारी ने गणेश नगर में पुलिस अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। कांदीवली पूर्व के हनुमान नगर में मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजंता यादव ने पूर्व नगरसेवक राजपति यादव के साथ ज्ञानतारा एकेडमी में ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार से उत्तर मुंबई के मालाड से लेकर दहिसर तक हाउसिंग सोसायटी में भी आम लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया।