महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के आने के बाद ताबड़तोड़ आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 जून को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ये आदेश उपलब्ध हैं। सरकारी आदेश अनिवार्य रूप से एक अनुमोदन आदेश है जिसमें विकास संबंधी कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी जाती है।
महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद एक्शन में सीएम एकनाथ शिंदे, एक महीने में जारी किए 751 सरकारी आदेश
इस साल जून में, शिवेसना में विद्रोह होने के बाद, पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे।
महाराष्ट्र में एक्शन में एकनाथ शिंदे सरकारएक महीने में महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए 751 सरकारी आदेश100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के आने के बाद ताबड़तोड़ आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 जून को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ये आदेश उपलब्ध हैं। सरकारी आदेश अनिवार्य रूप से एक अनुमोदन आदेश है जिसमें विकास संबंधी कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी जाती है।
इस साल जून में, शिवेसना में विद्रोह होने के बाद, पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने से संबंधित थे।
हालांकि उस समय विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसपर आपत्ति जताई थी। लेकिन अब शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार एक महीने में 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है। इस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री हैं। फिलहाल महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शिंदे और फडणवीस दो ही सदस्य हैं।