नवी मुंबई के नेरूल इलाके में एक लइमारत की छत गिरने की घटना सामने आई है। नेरूल इलाके में जिमी पार्क नामक इमारत की छत गिरी है। बताया जा रहा है कि इस इमारत के हॉल एरिया का पूरा हिस्सा गिरा है। हैरानी की बात ये है कि इमारत के पांच मंजिला तक हॉल एरिया के सभी फ्लोर की छत गिर गई। पांचवा, चौथा, तीसरा, दूसरा और पहली मंजिल की छत गिरी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। अभी तक इमारत में से 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी कुछ लोगो के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ये घटना शनिवार दोपहर साढ़े 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के नेरूल इलाके में जिमी पार्क नाम की एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब अचानक से ढह गया और वो पांचवे फ्लोर पर जा गिरा जिससे एक के बाद एक नीचे की मंजिल तक स्लैब गिरते चले गए। हादसे में कई फ्लैटों की छत के स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नेरुल के डीवाई पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर लॉबी का काम चल रहा था लेकिन इसी बीच लॉबी का पूरा हिस्सा ढह गया और फिर नीचे की तरफ एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ढहते चले ग्यास की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि सिर्फ एक शक्श मलबे में अब भी दबा है उसके लोकेशन को ट्रेस किया गया है, जल्द ही उसे भी रेस्क्यू किया जाएगा।