नाशिक। पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को मिलने वाले ईनाम की जानकारी उनके सेवा पुस्तक में दर्ज होने वाली है. यह जानकारी पुलिस आयुक्त दीपक पांडेय ने एक सम्मान समारोह में दी।
नाशिक पुलिस आयुक्तालय द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है साथ ही इस अवसर पर अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाता है. इसी कड़ी में सरकार वाडा पुलिस थाना में आयोजित सम्मान समारोह में पांडेय बोल रहे थे.
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने आगे कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने के बाद भी विभाग को हमेशा सहयोग देना चाहिए। पुलिस बल को भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हमेशा सहयोग करना चाहिए।
इसके आगे उन्होने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले सभी ईनाम की जानकारी को कर्मचारियों की सेवा पुस्तक में होने वाली है. इससे कर्मचारियों को पदोन्नति के समय मदद मिलेगी। इस समारोह को पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले, अमोल तांबे, विजय खरात, संग्राम सिंह निशाणदार के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।