चक्रवात ताउते का असर मुंबई के कई इलाकों में देखने मिला। तेज़ हवा और बारिश के कारण जल जमाव हुआ है, कई जगहों पर पेड़ वाहनों पर गिर गए। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कल्याण के कुछ इलाकों में बिजली गयी । समुंदर में ऊंची-ऊंची लहरें देखने को मिलीं।
मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर समुंदर का पानी सड़कों पर देखा गया। तेज़ बारिश और हवाओं के कारण हवाई अड्डा कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने वर्ली सी फेस एरिया और दादर सहित अन्य जगहों पर जाकर हालात का जायजा लिया। तूफ़ान ताउते पर प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे से फ़ोन कर बातचीत की।
नवी मुंबई के CIDCO एग्जीबिशन सेंटर में बने कोविड सेंटर की कवरिंग ग्लास भी टूट गई। इसी तरह बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स सहित अन्य जगहों पर कोरोना मरीजों के लिए बने सेंटर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया।