नई दिल्ली : कोरोना काल में पांच राज्य में हुए विधानसभा के चुनाव में परिणाम की घोषणा आज चुनाव आयोग कर रही है। पांच राज्य के चुनाव में अगर सबसे ज्यादा नजरे किसी राज्य पर थी तो वो बंगाल है, जो रुझान सामने आए है अबतक उसके मुताबिक बंगाल में दीदी वापसी करते नजर आ रही हैं वो भी बंपर सीटों के साथ। वहीँ 200 सीटें जितने का दावा करने वाली BJP 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पायी है।
खबर लिखे जाने तक आए रुझानों में TMC 210 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। वहीँ भाजपा 80 सीट पर आगे चल रही थी। बंगाल में सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन को हुआ है। कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 2 सीट पर आगे चल रही है। नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता और बीजेपी के सुबंधु अधिकाररी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।
अगर असम की बात करे तो यहाँ बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करते नजर आ रही है, रुझानों में 126 सीटों में से भाजपा 73 सीट पर आगे चल रही है तो वहीँ कांग्रेस गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
तमिलनाडु में स्टालिन की DMK 148 सीट जीतते नजर आ रही है , AIADMK 85 सीट पर लीड लिए हुए है। केरला में पिनाराई विजयन एक बार फिर वापसी कर रहे है तो पुड्डुचेरी में भाजपा को बढ़त है।